लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर : ऋण वसूली के मामले चंडीगढ़ पीठ को स्थानांतरित करने के खिलाफ वकीलों ने हड़ताल की

By भाषा | Updated: October 11, 2021 22:38 IST

Open in App

जम्मू, 11 अक्टूबर केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से ऋण वसूली के मामले चंडीगढ़ पीठ को स्थानांतरित करने के विरोध में वकीलों ने सोमवार को काम नहीं किया जिससे जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय, निचली अदालतों और अधिकरणों में कामकाज प्रभावित हुआ।

जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के आह्वान पर जम्मू में वकील उच्च न्यायालय, अधीनस्थ न्यायालयों और अन्य अधिकरणों के कामकाज से अलग रहे।

एसोसिएशन के अध्यक्ष एम. के. भारद्वाज ने सरकार से अपील की कि 10 सितंबर को जारी अधिसूचना 15 दिनों के अंदर वापस लें, जिसमें जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में ऋण वसूली से जुड़े मामलों का अधिकार क्षेत्र चंडीगढ़ पीठ को स्थानांतरित कर दिया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर अधिसूचना वापस नहीं ली जाती है तो जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन, जम्मू के पास जनविरोधी निर्णयों के खिलाफ लड़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा।’’

भारद्वाज ने कहा कि वर्तमान में जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में कोई उपभोक्ता आयोग या उपभोक्ता मंच नहीं है और संघ शासित प्रशासन ने इसका गठन नहीं किया है और इसके लिए अभी तक अधिसूचना जारी नहीं की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो