लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर : लौटाई जाने वाली या जमा राशि के तौर पर निजी स्कूलों को कोई शुल्क नहीं लेने का निर्देश

By भाषा | Updated: October 21, 2021 19:16 IST

Open in App

श्रीनगर,21 अक्टूबर जम्मू कश्मीर शुल्क निर्धारण एवं नियमन समिति ने बृहस्पतिवार को केंद्र शासित प्रदेश में सभी निजी स्कूलों को लौटाई जाने वाली या जमा रकम के तौर पर कोई शुल्क नहीं लेने का निर्देश दिया क्योंकि यह उच्चतम न्यायालय के दिशानिर्देशों का उल्लंघन करता है।

समिति ने स्कूलों को यह निर्देश भी दिया कि वे अभिभावक पर ट्यूशन शुल्क समय से पहले भुगतान करने का दबाव नहीं डाले।

समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) मुजफ्फर हुसैन अत्तार ने एक आदेश में कहा, ‘‘दुर्भाग्य से कुछ स्कूल प्रबंधन, माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के बावजूद इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त है, जबकि न्यायालय ने कहा है कि शिक्षा प्रदान करना कोई व्यवसाय या वाणिज्यिक कार्य नहीं है बल्कि एक धर्मार्थ कार्य है। ’’

अभिभावकों ने इस संबंध में शिकायत की थी, जिसके बाद समिति के अध्यक्ष ने यह आदेश जारी किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह