लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकी गिरफ्तार, शोपियां में आतंकवादियों ने एक कांस्टेबल को किया अगवा

By भाषा | Updated: April 24, 2020 05:47 IST

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, ''एक विशेष सूचना के आधार पर पुलिस ने कुलगाम से आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है।''

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले से बृहस्पतिवार को प्रतिबंधित संगठन हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े एक आतंकी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में बृहस्पतिवार को आतंकवादियों ने एक पुलिसकर्मी का अपहरण उनके घर से कर लिया।

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले से बृहस्पतिवार को प्रतिबंधित संगठन हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े एक आतंकी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आतंकी के कब्जे से शस्त्र और गोला-बारूद बरामद किया गया।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, ''एक विशेष सूचना के आधार पर पुलिस ने कुलगाम से आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है।'' उन्होंने कहा कि निहामा पर बनी जांच चौकी पर अधिकारियों ने कुलगाम के दमहाल हांजीपुरा क्षेत्र के निवासी शाकिर अली को गिरफ्तार किया।

प्रवक्ता ने कहा कि अली गत 14 अप्रैल से लापता था और आतंकवादी संगठन में शामिल हो गया था।

शोपियां में आतंकवादियों ने एक कांस्टेबल का अपहरण कियान

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में बृहस्पतिवार को आतंकवादियों ने एक पुलिसकर्मी का अपहरण उनके घर से कर लिया।

अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने कांस्टेबल जावैद जब्बार का अपहरण शोपियां के वेयिल स्थित उनके घर से रात नौ बजकर 40 मिनट पर कर लिया।

उन्होंने बताया कि जब्बार हजरतबल क्षेत्र के एक पुलिस अधिकारी की सुरक्षा इकाई में तैनात थे। वह छुट्टी पर अपने परिवार से मिलने गए थे। सुरक्षा बलों ने उनकी तलाश के लिए अभियान चलाया है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?