लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर ने पिछले दो सालों में असली लोकतंत्र, विकास एवं सुशासन को देखा है : एस जयशंकर

By भाषा | Updated: August 5, 2021 19:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अगस्त विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पिछले जम्मू कश्मीर राज्य के विशेष दर्जे की समाप्ति की दूसरी वर्षगांठ पर बृहस्पतिवार को कहा कि गत दो वर्षों में इस केंद्रशासित प्रदेश ने असली लोकतंत्र, विकास एवं सुशासन को देखा है जिसके फलस्वरूप भारत की एकता एवं अखंडता ‘असीम रूप से’ मजबूत हुई है।

पांच अगस्त, 2019 को भारत ने जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे को वापस लेने और उसे दो केंद्रशासित प्रदेश -- जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख में बांटने की घोषणा की थी।

जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘ जम्मू कश्मीर ने पिछले दो वर्षों में वास्तविक लोकतंत्र, विकास एवं सुशासन को देखा है। फलस्वरूप भारत की एकता एवं अखंडता ‘असीम रूप से’ मजबूत हुई है।’’

जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा प्राप्त था जिसे संविधान के तहत मंजूर किया गया था।

विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि ‘‘इस ऐतिहासिक कदम’ से जम्मू कश्मीर में शांति एवं विकास का युग आ गया है।’’

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ दो साल पहले इसी दिन अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निष्प्रभावी बनाया गया था। इस ऐतिहासिक कदम’ से जम्मू कश्मीर में शांति एवं विकास का युग आ गया है। नरेंद्र मोदी जी एवं अमित शाह के नेतृत्व में हम नये जम्मू कश्मीर का दर्शन कर पा रहे हैं।’’

जून में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि दो केंद्रशासित प्रदेश-- जम्मू कश्मीर और लद्दाख बनाने के फैसले से राष्ट्रीय सुरक्षा को बल मिला है तथा आतंकवादी गतिविधियों में बहुत कमी आयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा