लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर सरकार ने कश्मीरी प्रवासी कर्मचारियों को घाटी नहीं छोड़ने के निर्देश दिए

By भाषा | Updated: October 12, 2021 22:20 IST

Open in App

जम्मू, 12 अक्टूबर जम्मू-कश्मीर सरकार ने मंगलवार को कश्मीरी प्रवासी कर्मचारियों को निर्देश दिया कि घाटी छोड़कर नहीं जाएं क्योंकि उनके लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई है और कहा कि कार्य से अनुपस्थिति पर सेवा नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों से कहा गया है कि इन प्रवासी कर्मचारियों को फिलहाल सुरक्षित क्षेत्रों में पदस्थापित किया जाए।

श्रीनगर में पिछले हफ्ते आतंकवादियों द्वारा चुनिंदा एवं सिलसिलेवार तरीके से तीन हिंदू एवं एक सिख शिक्षक की हत्या के बाद तीन हजार से अधिक कश्मीरी हिंदू कर्मचारियों में दहशत का माहौल है, जो घाटी में सात अलग-अलग अस्थायी शिविरों में रह रहे हैं।

सहायक आयुक्त (केंद्रीय) अजीज अहमद राठेर की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है, ‘‘कश्मीर के संभागीय आयुक्त ने निर्देश दिया है कि किसी भी आप्रवासी कर्मचारी को जिला या घाटी छोड़ने की जरूरत नहीं है और जो भी काम से अनुपस्थित पाया जाएगा उसके खिलाफ सेवा नियमों के तहत कार्रवाई होगी।’’

संभागीय आयुक्त पांडुरंग के. पोले की अध्यक्षता में श्रीनगर में कश्मीर घाटी के उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों के साथ सुरक्षा बैठक के बाद ये निर्देश जारी किए गए।

आदेश में कहा गया कि संभागीय आयुक्त ने अधिकारियों से कहा कि इन आप्रवासी कर्मचारियों को सुदूर एवं असुरक्षित क्षेत्रों की तुलना में फिलहाल प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित क्षेत्रों में तैनात किया जाए।

अधिकारियों ने कहा कि कड़ी निगरानी की जा रही है और आप्रवासी कर्मचारियों, सिखों, कश्मीरी पंडितों और मजदूरों के लिए सुरक्षा के उपाय कड़े किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए