लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर सरकार ने चार अतिरिक्त सत्र अदालतों के गठन को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: October 27, 2021 20:23 IST

Open in App

श्रीनगर, 27 अक्टूबर जम्मू-कश्मीर सरकार ने बुधवार को केंद्र शासित प्रदेश के चार जिलों में चार अतिरिक्त सत्र अदालतें बनाने को मंजूरी दे दी।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा, ''उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में यहां हुई प्रशासनिक परिषद (एसी) ने सांबा, बांदीपोरा, गांदरबल और पुंछ जिला मुख्यालयों में एक-एक अतिरिक्त जिला और सत्र अदालत के गठन को मंजूरी दी।''

उन्होंने कहा कि बैठक में उपराज्यपाल के सलाहकार फारूक खान और राजीव राय भटनागर, जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता और उपराज्यपाल के प्रधान सचिव नीतीश्वर कुमार ने भाग लिया।

उन्होंने कहा कि प्रशासनिक परिषद ने चार चयनित जिलों में नए अदालत परिसरों में विभिन्न श्रेणियों के 40 नए पदों के सृजन को भी मंजूरी दी, जिस पर प्रति वित्तीय वर्ष में 2.58 करोड़ रुपये (वेतन) और 21.657 लाख रुपये (एनपीएस) का खर्च आएगा।

प्रवक्ता ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की आबादी में क्रमिक वृद्धि से न्यायिक कार्य काफी हद तक बढ़ गया है, जिसके कारण नए अदालत परिसर खोलना आवश्यक हो गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल