लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर को जर्मनी से मिले सात नये ऑक्सीजन संयंत्र

By भाषा | Updated: May 17, 2021 18:17 IST

Open in App

श्रीनगर, 17 मई जम्मू कश्मीर को सोमवार को जर्मनी से आयात किये गये सात ऑक्सीजन संयंत्र मिले जिनकी 7100 लीटर प्रति मिनट (एलपीएम) कुल उत्पादन क्षमता है।

वायुसेना का एक विमान इन ऑक्सीजन संयंत्रों को जर्मनी के म्यूनिख से लेकर दोपहर को श्रीनगर हवाई अड्डा पहुंचा।

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने ट्वीट किया, ‘‘ 1000-1000 एलपीएम के पांच, 1500 एलपीएम का एक और 600 एलपीएम क्षमता का एक नया ऑक्सीजन संयंत्र आने से ऑक्सीजन की वर्तमान उपलब्धता में 7100 एलपीएम की वृद्धि होगी।’’

उन्होंने कहा कि इससे इस केंद्रशासित प्रदेश में स्वास्थ्य बुनियादी ढांचों में ऑक्सीजन की आपूर्ति काफी बढ़ेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘ जम्मू कश्मीर केंद्रशासित प्रदेश को सात ऑक्सीजन संयंत्र प्रदान करने के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हार्दिक आभार। उनके निर्देश पर ही ये ऑक्सीजन संयंत्र वायुसेना द्वारा जर्मनी के म्यूनिक से श्रीनगर हवाई अड्डे पर आज करीब पौने बारह बजे लाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां