लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: पूर्व मंत्री इमरान रजा अंसारी के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 25, 2019 13:43 IST

Lok Sabha Elections 2019: करन नगर के एक व्यावसायिक कॉम्पलैक्स नॉर्थ पॉइंट टॉवर्स में अंसारी के व्यावसायिक कार्यालयों में छापेमारी की गई। सूत्रों के मुताबिक आलमगरी बाजार स्थित अंसारी एक और ठिकाने पर आयकर विभाग ने छापा मारा।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर के पूर्व मंत्री और पीपल्स कॉन्फ्रेंस नेता इमरान रजा अंसारी श्रीनगर स्थित ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापेमारी की। करन नगर के एक व्यावसायिक कॉम्पलैक्स नॉर्थ पॉइंट टॉवर्स में अंसारी के व्यावसायिक कार्यालयों में छापेमारी की गई।

Lok Sabha Elections 2019: लोकसभा चुनाव के लिए अभी चार चरणों का मतदान बाकी है। इस दौरान जांच एजेंसियों का चाबुक नेताओं के ठिकानों पर चल रहा है। गुरुवार (25 अप्रैल) को जम्मू-कश्मीर के पूर्व मंत्री और पीपल्स कॉन्फ्रेंस के नेता इमरान रजा अंसारी के श्रीनगर स्थित ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापेमारी की। रिपोर्ट्स के मुताबिक छापेमारी अभी जारी है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक आयकर विभाग ने इमरान रजा अंसारी के रिश्तेदार आगा सैयद अल्ताफ के यहां करन नगर में छापा मारा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करन नगर के एक व्यावसायिक कॉम्पलैक्स नॉर्थ पॉइंट टॉवर्स में अंसारी के व्यावसायिक कार्यालयों में छापेमारी की गई। सूत्रों के मुताबिक आलमगरी बाजार स्थित अंसारी एक और ठिकाने पर आयकर विभाग ने छापा मारा।

हालांकि, आयकर विभाग की ओर से इन छापेमारियों को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया