लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: पुंछ-राजौरी वन क्षेत्र में व्यापक तलाश अभियान जारी

By भाषा | Updated: October 20, 2021 22:29 IST

Open in App

जम्मू, 20 अक्टूबर जम्मू कश्मीर में पुंछ और राजौरी जिलों के घने जंगलों में छिपे आतंकवादियों के खिलाफ लगातार 10वें दिन बुधवार को भी व्यापक तलाश अभियान जारी रहा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि वहां पिछले हफ्ते दो अलग-अलग हमलों में नौ सैन्यकर्मी शहीद हो गये थे।

अधिकारियों ने बताया कि नियंत्रण रेखा से चार किमी की दूरी पर जंगल में मार्च कर रहे सैनिकों की सहायता के लिए ड्रोन और हेलीकॉप्टर तैनात किये गये हैं।

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों को मार गिराने के लिए पूरे जंगल की कड़ी सुरक्षा घेराबंदी की गई है।

अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों को साजो सामान मुहैया कराने के सिलसिले में पूछताछ के लिए आठ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें एक मां- बेटा भी शामिल है।

अभियान के मद्देनजर एहतियाती उपाय के तहत जम्मू-राजौरी राजमार्ग पर मेंढर और थानमंडी के बीच यातायात बंद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया