लाइव न्यूज़ :

कश्मीर: पुलवामा मुठभेड़ में मेजर समेत 5 जवान शहीद, दो स्थानीय नागरिकों की भी मौत

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 18, 2019 09:21 IST

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा 14 फरवरी को हुए आतंकी हमले में अब तक 40 जवानों शहीद हुए हैं। जिनमें से 38 जवानों को श्रद्धांजलि दी गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देपुलवामा में सुरक्षाबलों द्वारा लगातार आतंकवादियों पर गोलियां बरसाई जा रही हैं।पुलवामा हमले के बाद जम्मू में तनाव के चलते चौथे दिन कर्फ्यू जारी है।

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा 14 फरवरी को हुए आतंकी हमले के सदमें से देश बाहर भी नहीं आया था कि जम्मू कश्मीर में पुलवामा जिले के पिंगलिना क्षेत्र में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच सोमवार(18 फरवरी) को हुए मुठभेड़ में पांच जवान शहीद हो गए हैं। कश्मीर के दो स्थानीय नागरिकों की भी मौत हो गई है।

ये मुठभेड़ 18 फरवरी की सुबह 4 बजकर 23 मिनट से चली है। हालात को देखते हुए पूरे इलाके में सुरक्षा को बढ़ा दी गई है। इलाके में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है। सुरक्षाबलों द्वारा लगातार आतंकवादियों पर गोलियां बरसाई जा रही हैं। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। 

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इस इलाके में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। पुलवामा हमले के बाद जम्मू में तनाव के चलते चौथे दिन कर्फ्यू जारी है। चार शहीद हुए जवानों में एक मेजर रेंज के ऑफिसर थे। इसके साथ ही तीन जवान शहीद हेड कांस्टेबल हैं। एक जवान के घायल होने की भी खबर है।

 

मुठभेड़ में दोनों तरफ से फायरिंग की जा रही है। खबर है कि इस मुठभेड़ में कश्मीर के एक आम नागरिक की भी मौत हो गई है। सभी शहीद जवान 55 राष्ट्रीय राइफल्स के थे। मुठभेड़ में मारे जाने वालों में मेजर डीएस डौंडियाल, हेड कॉन्स्टेबल सेव राम, सिपाही अजय कुमार और सियोय हरि सिंह शामिल थे।

14 फरवरी को हुआ पुलवामा में भी आतंकी हमला 

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा 14 फरवरी को हुए आतंकी हमले में अब तक 40 जवानों शहीद हुए हैं। जिनमें से 38 जवानों को श्रद्धांजलि दी गई है और 42 जवानों के नाम सामने आए हैं। इस आतंकवादी हमले में 40 से ज्यादा जवान घायल हुए हुए हैं। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार सीआरपीएफ की बसों पर आतंकवादियों ने निशाना बनाया और उन्हें आईईडी से उड़ा दिया। ऐसा माना जाता है कि इस पूरे हमले की योजना एक पाकिस्तानी नागरिक कामरान ने बनायी थी जो जैश ए मोहम्मद का सदस्य है । कामरान, दक्षिण कश्मीर के पुलवामा, अवंतीपुरा तथा त्राल इलाके में सक्रिय है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपुलवामा आतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों