लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: हंदवाड़ा में 72 घंटों से आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी, 5 जवान शहीद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 3, 2019 10:33 IST

मुठभेड़ में 3 सीआरपीएफ और 2 जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान शहीद हो गए, वहीं 9 जवान घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक बाबागुंड इलाके में सुरक्षाबलों द्वारा चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देआतंकियों से मुठभेड़ में 2 सीआरपीएफ और 2 पुलिस के जवान शहीदआतंकियों को सबक सिखा रहे जवानों पर स्थानीय लोगों ने पथराव भी किया

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के हंदवाड़ा में 72 घंटों से आतंकियों से सुरक्षाबलों की मुठभेड़ जारी है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक आतंकियों मुठभेड़ में 3 सीआरपीएफ और 2 जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान शहीद हो गए, वहीं 9 जवान घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक बाबागुंड इलाके में सुरक्षाबलों द्वारा चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। रिपोर्ट के मुताबिक आतंकियों को सबक सिखा रहे सुरक्षाबलों पर स्थानीय लोगों ने पथराव भी किया। इस दौरान कुछ स्थानीय नागरिक भी घायल हो गए। मुठभेड़ की शुरुआत में ही सुरबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया था। 

बता दें कि एक तरफ पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान शांति-सद्भाव की बातें कर रहा है और दूसरी ओर पाक समर्थिक आतंकी गतिविधियों पर लगाम लगती नहीं दिख रही है। मौजूदा मुठभेड़ पाक की दोगली बातों का साक्ष्य हैं। पाक के मंसूबों का अंदाजा सीमा पर उसके द्वारा लगातार किए जा रहे संघर्ष विराम उल्लंघन से भी लगता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते कुछ घंटों में पाकिस्तान की ओर से पुंछ, कृष्णा घाटी और नौशेरा सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया। सेना के एक अधिकारी ने मीडिया को बताया कि पाकिस्तान की ओर से बीते एक हफ्ते में 60 दफा संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरसीआरपीएफएनकाउंटर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह