लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी ने गिलानी के निधन के बाद स्थिति को संभालने के लिए बलों की सराहना की

By भाषा | Updated: September 7, 2021 11:52 IST

Open in App

श्रीनगर, सात सितंबर जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कट्टरपंथी अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी के निधन के बाद पेशेवर तरीके से स्थिति से निपटने के लिए पुलिस, केन्द्रीय सशस्त्र अर्धसैनिक बलों (सीएपीएफ) और सेना की मंगलवार को सराहना की।

गिलानी का लंबी बीमारी के बाद गत बुधवार रात उनके आवास पर निधन हो गया था। नजदीक ही एक मस्जिद के कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया था।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ डीजीपी ने पिछले दिनों में स्थिति से अत्यधिक पेशेवर तरीके से निपटने के लिए पुलिस, सीएपीएफ और सेना की सराहना की है। पुलिस तथा सुरक्षा बलों द्वारा दिखाया गया विशेष संयम और स्थानीय लोगों खासकर युवाओं के बहुत ही जिम्मेदार आचरण की सराहना की जाती है।’’

सिंह ने कहा कि शांति बहाल करने के लिए सभी पक्षों को साथ आना होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ शांति कायम करने, शांति के दुश्मनों की पहचान करने और शरारती तत्वों को बाहर निकालने के लिए हमें एक साथ आगे बढ़ना होगा और कानून के तहत उनसे सख्ती से निपटना होगा।’’

डीजीपी ने कहा कि घाटी में अधिकतर प्रतिबंधों में ढील दी गई है, जिसमें इंटरनेट पर लगा प्रतिबंध भी शामिल है।

उन्होंने कहा, ‘‘ कश्मीर और जम्मू दोनों क्षेत्रों में स्थिति सामान्य है, लेकिन फिर भी वहां कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल