लाइव न्यूज़ :

पार्टियों के साथ परामर्श को अंतिम रूप देने के लिये बुधवार को जम्मू कश्मीर परिसीमन आयोग की बैठक

By भाषा | Updated: June 29, 2021 21:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जून जम्मू कश्मीर की संसदीय व विधानसभा सीटों के क्षेत्रों के पुनर्निधारण की जिम्मेदारी संभालने वाले परिसीमन आयोग की बुधवार को आंतरिक बैठक होने की संभावना है जिसमें राजनीतिक दलों के साथ जल्द विचार-विमर्श की योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले सप्ताह जम्मू कश्मीर के मुख्य धारा के राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक में जोर दिया था कि परिसीमन की प्रक्रिया को जल्द पूरा किया जाएगा जिससे केंद्र शासित क्षेत्र में चुनाव हो सकें।

उच्चतम न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश रंजना देसाई की अध्यक्षता वाले तीन सदस्यीय परिसीमन आयोग का गठन पिछले साल फरवरी में किया गया था। यह पूर्व निर्धारित एक साल के समय में अपना काम पूरा नहीं कर सका और उसे अब एक और साल का विस्तार दिया गया है।

आयोग के सहायक सदस्यों जैसे जम्मू कश्मीर के लोकसभा सदस्यों के साथ उसकी पूर्ण बैठक जल्द ही होने की उम्मीद है। इस बैठक के लिये तारीख भी बुधवार को होने वाली बैठक में तय की जाएगी।

कश्मीर घाटी से पिछली बार तीनों लोकसभा सीटें जीतने वाले राज्य के मुख्यधारा के दल नेशनल कॉन्फ्रेंस ने पूर्व में आयोग की बैठकों से दूर रहने का फैसला किया था और दलील दी थी कि इस चरण में निर्वाचन क्षेत्रों के पुनर्गठन की कोई जरूरत नहीं है।

हालांकि ऐसे संकेत हैं कि पार्टी इस पर पुनर्विचार कर रही है और उसने हाल में यह तय करने के लिए पार्टी अध्यक्ष फारुक अब्दुल्ला को अधिकृत किया है कि आयोग की चर्चाओं में हिस्सा लिया जाए या नहीं।

प्रधानमंत्री ने 24 जून को जम्मू कश्मीर के 14 राजनेताओं के साथ करीब साढ़े तीन घंटे तक चली बैठक के बाद किए गए सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, “हमारी प्राथमिकता जम्मू कश्मीर में जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत करना है। परिसीमन की प्रक्रिया तेजी से की जाएगी जिससे चुनाव हो सकें और जम्मू कश्मीर को निर्वाचित सरकार मिल सके जिससे यहां के विकास को मजबूती मिले।”

ऐसे संकेत हैं कि केंद्र वहां जल्द विधानसभा चुनाव कराने का इच्छुक है। ऐसी उम्मीद है कि चुनाव अगले छह से नौ महीनों में हो सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह