लाइव न्यूज़ :

CRPF के 'भागीरथ प्रयास' से इस तरह सफल होती है अमरनाथ यात्रा, अधिकारियों ने साझा किया अनुभव

By सुरेश डुग्गर | Updated: June 26, 2019 18:26 IST

अधिकारियों के मुताबिक, ''यह कार्य कोई आसान नहीं है। जम्मू शहर में श्रद्धालुओं के ठहरने के स्थान से लेकर गुफा तक उन्हें पहुंचाने और फिर वापस लौटाने का टास्क कम मेहनत और खतरों से भरा हुआ नहीं है।''

Open in App

अमरनाथ यात्रा को सकुशल सम्पन्न करवाने जुटे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों के लिए अमरनाथ यात्रा किसी भगीरथ प्रयास से कम नहीं है। आतंकी धमकियां मिलने के बाद इसकी सुरक्षा का भार एक बार उसके कंधे पर क्या आया कि अब हर साल उसकी यह जिम्मेदारी बन चुकी है।

प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं को सुरक्षा प्रदान करने का जिम्मा हर बार की तरह इस बार भी पूरी तरह से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कंधों पर है जिसे अमरनाथ यात्रा के मोर्चे पर दर्जर्नों अधिक अतिरिक्त कम्पनियों को तैनात करना पड़ेगा।

‘यह कार्य कोई आसान नहीं है। जम्मू शहर में श्रद्धालुओं के ठहरने के स्थान से लेकर गुफा तक उन्हें पहुंचाने और फिर वापस लौटाने का टास्क कम मेहनत और खतरों से भरा हुआ नहीं है,’ केरिपुब के अधिकारी कहते हैं। बकौल उनके: ‘पहले से ही राज्य में 200 कम्पनियां थीं सीआरपीएफ की और 174 के करीब अतिरिक्त कम्पनियों को भी अन्य राज्यों तथा रिजर्व कोटे से तैनात करने की तैयारी चल रही है।

सीआरपीएफ के अधिकारी बताते हैं कि, दो कम्पनियां सिर्फ राजमार्ग पर एस्कार्ट के कार्य में लगाई जाएंगी। ‘प्रतिदिन इतने श्रद्धालुओं को लेकर पहलगाम तक पहुंचाने और फिर कुशलता के साथ वापस लाने का टास्क कोई आसान कार्य नहीं है,’ केरिपुब के अधिकारी कहते हैं।

सीरआरपीएफ को जम्मू श्रीनगर राजमार्ग और खन्नाबल से पहलगाम तक के राजमार्ग पर तैनात किया गया जहां सभी हाईवे टाउन में भी उन्हें मोर्चाबंदी करने का आदेश मिला है। आंतरिक सुरक्षा का भार सेना के जिम्मे होगा जिसे राजमार्ग के दोनों ओर मोर्चाबंदी करने के निर्देश मिले हैं।

सीआरपीएफ के अधिकारियों के मुताबिक, सबसे अधिक संवेदनशील इलाका रामबन से बनिहाल का क्षेत्र है। कारण वे स्पष्ट करते हैं कि इसी क्षेत्र का इस्तेमाल आतंकी सीमा पार से आकर कश्मीर तथा डोडा में जाने के लिए करते हैं। ‘वे पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला को पार करने के लिए इस इलाके को इस्तेमाल करते हैं और इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए राजमार्ग के इस भूभाग पर पिछले साल की ही तरह दो अतिरिक्त कम्पनियों को तैनात किया जाएगा,’ अधिकारी कहते हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरअमरनाथ यात्रासीआरपीएफ
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?