लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर धर्म परिवर्तन मामला : चार में से एक सिख युवती परिवार की प्रताड़ना के खिलाफ अदालत पहुंची

By भाषा | Updated: June 29, 2021 17:41 IST

Open in App

श्रीनगर, 29 जून जम्मू-कश्मीर में कथित रूप से जबरन धर्म परिवर्तन का शिकार हुई चार में से एक सिख युवती ने उच्च न्यायालय की शरण लेते हुए अपने परिवार और पुलिस द्वारा दंडात्मक कार्रवाई से सुरक्षा की मांग की है। युवती ने कहा है कि उसने अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन करके मुसलमान व्यक्ति से निकाह किया है।

इस साल 20 जनवरी को इस्लामिक रीति-रिवाज से मंजूर अहमद भट से निकाह करके वीरन पाल कौर से खदीजा बनी युवती ने इस साल मई में उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।

न्यायमूर्ति अली मोहम्मद मगरे ने 20 मई को पुलिस को निर्देश दिया कि वह सुनिश्चित करे कि युवती के माता-पिता रतन सिंह और पोपिंदर कौर या उनकी ओर से कोई भी व्यक्ति दंपति पर हमला ना करे, उन्हें प्रताड़ित, उनका अपहरण ना करे या उन्हें नुकसान ना पहुंचाए।

आदेश में कहा गया है, ‘‘और उन्हें अपना दांपत्य जीवन अपने अनुसार जीने की आजादी दी जाए तथा भारत के संविधान के तहत प्राप्त उनके अधिकारों की रक्षा की जाए।’’

26 वर्षीय युवती और उसके 31 वर्षीय पति ने फरवरी, 2021 में बडगाम जिले के नोटरी के समक्ष अपने निकाह को सार्वजनिक किया। उन्होंने अदालत को बताया कि वे बंजारों की जिंदगी जीने को मजबूर हैं क्योंकि युवती के माता-पिता ने मंजूर के खिलाफ जम्मू के सतवारी थाने में शिकायत दर्ज करायी हुई है।

अदालत ने सतवारी के थाना प्रभारी को निर्देश दिया है कि वह शिकायत के आधार पर कोई कार्रवाई ना करें। उसने बडगाव के पुलिस प्रमुख से भी कहा है कि वह निर्देशों का अक्षरश: पालन सुनिश्चित करें।

वहीं कश्मीर में सिखों ने ऐसे अतंर-धर्म विवाह के विरुद्ध प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि सिख युवतियों का जबरन उम्रदराज लोगों से विवाह कराया जा रहा है।

प्रदर्शन में शामिल होने के लिए रविवार को यहां पहुंचे शिरोमणि अकाली दल के नेता मनजिन्दर एस. सिरसा ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और केन्द्रीय मंत्री अमित शाह के समक्ष उठाया है।

सिरसा ने सोमवार को कहा, ‘‘हम दो दिन से प्रदर्शन कर रहे हैं। चार लड़कियों का जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया है जिनमें एक 18 साल की है और उसका निकाह प्रौढ़ व्यक्ति से कराया गया है। कहा जा रहा है कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू