लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: कटरा में फंसे वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं पर विवाद, बोर्ड के CEO ने किया खंडन

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 1, 2020 17:18 IST

माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ ने इस बात का खंडन किया है कि कटड़ा में कोई श्रद्धालु रूका हुआ है जबकि जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट की डिवीजन बैंच ने एक याचिका पर यह निर्देश दिया था कि इन श्रद्धालुओं को निकाला न जाए।

Open in App
ठळक मुद्दे400 श्रद्धालुओं के कटड़ा में फंसे होने के मामले में विवाद खड़ा हो गया है। माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ ने इस बात का खंडन किया है

जम्मू: वैष्णो देवी की यात्रा पर आने वाले करीब 400 श्रद्धालुओं के कटरा में फंसे होने के मामले में विवाद खड़ा हो गया है। इस संबंध में माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ ने इस बात का खंडन किया है कि कटड़ा में कोई श्रद्धालु रूका हुआ है जबकि जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट की डिवीजन बैंच ने एक याचिका पर यह निर्देश दिया था कि इन श्रद्धालुओं को निकाला न जाए।

सारा मामला उस समय सामने आया था जब 30 मार्च को कटरा में कुछ होटलों तथा श्राइन बोर्ड के कुछ संस्थानों में रूके हुए 400 के करीब श्रद्धालुओं में से कुछेक के साथ पत्रकारों ने बात की और उनकी आवाज को प्रशासन तक पहुंचाया था।

जो श्रद्धालु कटरा में फंसे हुए हैं उनमें अधिकतर बिहार के रहने वाले हैं जो यात्रा पूरी करने के बाद से ही वहीं फंसे हुए हैं तो कुछेक नेपाली हैं जिन्हें श्राइन बोर्ड ने यात्रा करने की इजाजत नहीं दी थी क्योंकि उन्हें विदेश यात्रा में शामिल होना बताया गया था।

अब जबकि ये नेपाली श्रद्धालु 14 दिनों की क्वारंटाइन अवधि को भी पूरा कर चुके हैं लेकिन अपने घरों को नहीं लौट पा रहे हैं क्योंकि पूरे देश में लाकडाउन हैै। श्राइन बोर्ड की ओर से इस मामले पर उस समय खंडन रूपी बयान आया जब 30 मार्च को जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट की डिवीजन बैंच ने न्यायमित्र द्वारा पेश किए गए मामले पर इन श्रद्धालुओं के प्रति एक आदेश देते हुए श्राइन बोर्ड तथा रियासी के उपायुक्त को निर्देश दिया था कि इन श्रद्धालुओं को उनके वर्तमान रहने के स्थानों से बेदखल न किया जाए और साथ ही उनके खाने पीने के अतिरिक्त अन्य जरूरतों को पूरा करने की व्यवस्था की जाए।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरवैष्णो देवी मंदिर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?