लाइव न्यूज़ :

भारत जोड़ो यात्रा: जम्मू-कश्मीर कांग्रेस इकाई के इस प्रवक्ता ने दिया इस्तीफा, पूर्व मंत्री लाल सिंह के यात्रा में शामिल होने से थीं नाराज, जानें पूरा मामला

By भाषा | Updated: January 18, 2023 08:06 IST

गौरतलब है कि दो बार के सांसद और तीन बार के विधायक लाल सिंह 2014 में कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए थे। वह जम्मू-कश्मीर में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) और भाजपा की पूर्ववर्ती गठबंधन सरकार में मंत्री भी थे।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर के कांग्रेस इकाई की एक प्रवक्ता ने इस्तीफा दे दिया है। वे पूर्व मंत्री लाल सिंह के यात्रा में शामिल होने से नाराज थी। इस पर पूर्व मंत्री ने कहा है कि वे ‘स्थिति को शांत और नियंत्रित करने’ के लिए वहां गए थे।

जम्मू:कांग्रेस की जम्मू-कश्मीर इकाई की प्रवक्ता दीपिका पुष्कर नाथ ने मंगलवार को पूर्व मंत्री लाल सिंह को राहुल गांधी के नेतृत्व वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होने की ‘अनुमति’ देने के पार्टी आलाकमान के फैसले का हवाला देते हुए कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। आपको बता दें कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ इस सप्ताह के अंत में केंद्र-शासित प्रदेश में प्रवेश करेगी। 

पूर्व मंत्री लाल सिंह पर दीपिका पुष्कर नाथ ने लगाया गंभीर आरोप

इस पर बोलते हुए नाथ ने कहा है कि वह वैचारिक कारणों पर पार्टी छोड़ रही हैं, क्योंकि सिंह आठ साल की बच्ची के बलात्कारियों का “बेशर्मी से बचाव” करके 2018 के कठुआ दुष्कर्म मामले में अभियोजन का पक्ष कमजोर करने के लिए जिम्मेदार थे। 

आपको बता दें कि दो बार के सांसद और तीन बार के विधायक सिंह 2014 में कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए थे। वह जम्मू-कश्मीर में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) और भाजपा की पूर्ववर्ती गठबंधन सरकार में मंत्री भी थे। 

इस्तीफा के बाद बनाई थी नई पार्टी

जनवरी 2018 में कठुआ दुष्कर्म मामले के आरोपियों के समर्थन में निकाली गई एक रैली में हिस्सा लेने पर हुए हंगामे के बाद सिंह ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया था और डोगरा स्वाभिमान संगठन पार्टी (डीएसएसपी) बनाई थी। उन्होंने यह कहते हुए रैली में भाग लेने के अपने कदम का बचाव किया था कि वह ‘स्थिति को शांत और नियंत्रित करने’ के लिए वहां गए थे।  

टॅग्स :भारत जोड़ो यात्राजम्मू कश्मीरकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल