लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर कांग्रेस ने भाजपा नेता के घर पर हुए आतंकवादी हमले की निंदा की

By भाषा | Updated: August 13, 2021 13:07 IST

Open in App

जम्मू, 13 अगस्त कांग्रेस ने बीती रात राजौरी जिले में भाजपा नेता के घर पर हुए आतंकवादी हमले की शुक्रवार को निंदा करते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की मांग की। हमले में तीन साल के बच्चे की मौत हो गई।

पार्टी ने कहा कि नियंत्रण रेखा के पार से घुसपैठ की कोशिश संबंधी खबरों को देखते हुए भी पूरे जिले में सुरक्षा बढाई जानी चाहिये।

जिले के खंडली इलाके में बीती रात हुए ग्रेनेड हमले में तीन साल के बच्चे की मौत हो गई और भाजपा नेता जसबीर सिंह के परिवार के छह सदस्य घायल हो गए।

जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रविंदर शर्मा ने हमले की निंदा की और बच्चे की मौत पर दुख व्यक्त किया।

उन्होंने कहा, ''हम सीमा पार से घुसपैठ की ताजा कोशिशों की खबरों के मद्देनजर पूरे जिले में सुरक्षा कड़ी करने की मांग करते हैं। हम सीमा पार आतंकवादियों और उनके आकाओं के खिलाफ लड़ाई में एकजुट हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर