लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर कांग्रेस ने वायुसेना स्टेशन पर ड्रोन हमले की निंदा की

By भाषा | Updated: June 27, 2021 22:43 IST

Open in App

जम्मू, 27 जून जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जेकेपीसीसी) ने शनिवार देर रात जम्मू स्थित भारतीय वायुसेना स्टेशन पर ड्रोन से किए गए हमले की कड़ी निंदा की और इस ‘बहुत गंभीर’ मामले की सघन जांच की मांग की।

पार्टी ने घायल वायुसेना के जवानों के प्रति सहानुभूति प्रकट की और उनके शीघ्र ठीक होने की प्रार्थना की। जेकेपीसीसी के प्रमुख प्रवक्ता रविंद्र शर्मा ने यहां जारी बयान में कहा, ‘‘यह घटना (वायुसेना स्टेशन पर ड्रोन हमला) बहुत गंभीर है और इसकी गहन जांच की जरूरत है।

हमले पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘सुरक्षा में खामी का पता लगाया जाना चाहिए। यह सैन्य प्रतिष्ठान पर ड्रोन से हमले की पहली घटना है।’’

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि जम्मू में उच्च सुरक्षा वाले हवाई अड्डा परिसर स्थित वायुसेना स्टेशन में शनिवार देर रात ड्रोन का इस्तेमाल करते हुए दो बम गिराये गए। पाकिस्तानी आतंकवादियों ने महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के लिए पहली बार ड्रोन का इस्तेमाल किया है।

अधिकारियों ने बताया कि पहला विस्फोट कल देर रात एक बजकर 40 मिनट के आसपास हुआ जबकि दूसरा उसके छह मिनट बाद हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू