जम्मू-कश्मीर भाजपा ने बजट की तारीफ करते हुए प्रस्ताव पारित किया

By भाषा | Updated: February 7, 2021 19:38 IST2021-02-07T19:38:41+5:302021-02-07T19:38:41+5:30

J&K BJP passed resolution praising the budget | जम्मू-कश्मीर भाजपा ने बजट की तारीफ करते हुए प्रस्ताव पारित किया

जम्मू-कश्मीर भाजपा ने बजट की तारीफ करते हुए प्रस्ताव पारित किया

जम्मू, सात फरवरी जम्मू-कश्मीर भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत केन्द्र सरकार द्वारा संसद में एक फरवरी को पेश केन्द्रीय बजट के पक्ष में रविवार को एक प्रस्ताव पारित किया।

पार्टी द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, प्रस्ताव एक ऑनलाइन बैठक में पारित हुआ जिसे भाजपा के मुख्य प्रवक्ता सुनील सेठी ने रखा और भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व मंत्री सत शर्मा ने उसका अनुमोदन किया।

प्रस्ताव में कहा गया है, ‘‘जम्मू-कश्मीर भाजपा 2021-22 के दूरदर्शी बजट के लिए प्रधानमंत्री को तहे दिल से शुक्रिया कहती है। उन्होंने केन्द्र शासित प्रदेश को मेगा पाइपलाइन परियोजना और कोविड-19 के प्रभावों के कारण जूझ रही अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए वित्तीय आवंटन किए हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर भाजपा यह रेखांकित करती है कि कोविड-19 महामारी के कारण दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाएं डंवाडोल हो गई हैं लेकिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश बजट अर्थव्यवस्था को उबारने और भारत को विकास की नयी राह पर ले जाने के लिए है।’’

इसमें कहा गया है कि पार्टी इकाई बजटीय अनुदान से संतुष्ट है और उसकी प्रशंसा करती है, इससे जम्मू-कश्मीर के सतत विकास में मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: J&K BJP passed resolution praising the budget

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे