जम्मू कश्मीर : अंगरक्षक की बंदूक से गलती से चली गोली लगने से भाजपा नेता का बेटा घायल
By भाषा | Updated: July 17, 2021 00:19 IST2021-07-17T00:19:35+5:302021-07-17T00:19:35+5:30

जम्मू कश्मीर : अंगरक्षक की बंदूक से गलती से चली गोली लगने से भाजपा नेता का बेटा घायल
श्रीनगर, 16 जुलाई जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शुक्रवार को व्यक्तिगत अंगरक्षक की बंदूक से गलती से चली गोली लगने से भाजपा नेता का बेटा घायल हो गया।
इससे पहले अधिकारियों ने बताया था कि भाजपा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद शफी के बेटे पर आतंकवादियों ने हमला किया, जिसमें वह घायल हो गया।
कुपवाड़ा पुलिस ने ट्वीट किया है, ‘‘कार में पीएसओ की बंदूक से गलती से गोली चली, जो भाजपा कार्यकर्ता इशफाक मीर को लगी। दूसरे पीएसओ ने डर से गोली चलायी। इशफाक को हल्की चोट आयी है। लोगों से अनुरोध है कि वे आतंकी हमले की अफवाह ना फैलाएं। घायल को अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।