लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: सेना ने अखनूर में वीडीसी सदस्यों के लिए कार्यशाला लगायी

By भाषा | Updated: October 5, 2021 16:39 IST

Open in App

जम्मू, पांच अक्टूबर सीमापार से आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश तेज होने के बीच सेना ने मंगलवार को यहां अखनूर सेक्टर में ग्राम रक्षा समिति (वीडीसी) के सदस्यों के लिए एक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की ।

एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि व्हाइट नाइट कोर के तत्वाधान में सेना के क्रोस्ड स्वोर्ड्स डिवीजन ने जम्मू जिले के चौकी चौरा के वीडीसी सदस्यों के लिए यह कार्यशाला लगायी।

प्रवक्ता ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यशाला वीडीसी सदस्यों से संवाद करने, हथियारों की जांच, उनके पास के हथियारों के रखरखाव के बारे में जरूरी सहायता प्रदान करने के लिए आयोजित की गयी थी।

उन्होंने कहा, ‘‘ सेना की निगरानी में उनका हथियार चलाने का अनुभव भी देखा गया। ‘‘

उन्होंने कहा कि इस स्तर पर ऐसे अंतर्संवाद का आयोजन जम्मू क्षेत्र की वर्तमान सुरक्षा स्थिति के मद्देनजर अहम है।

प्रवक्ता ने कहा कि दूर-दराज के क्षेत्रों में, जहां पुलिस या सेना की मौजूदगी नहीं है, वहां किसी आकस्मिक स्थिति या संदिग्धों की आवाजाही की स्थिति में सबसे पहले वीडीसी सदस्य ही जरूरी कदम उठाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा