लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षा बलों और आतंकियों में मुठभेड़ जारी, कल मारे गए थे 5 आतंकी

By निखिल वर्मा | Updated: June 8, 2020 07:22 IST

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले पिछले दो महीनों में सुरक्षा बलों ने 17 आतंकियों को मार गिराया है.

Open in App
ठळक मुद्देरविवार को भी सुरक्षा बलों ने शोपियां जिले के रेबन इलाके में 5 आतंकियों को मार गिराया था.जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद से सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में शोपियां जिला आता है, यह दक्षिण कश्मीर में हैं

जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में सोमवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। दक्षिण कश्मीर में शोपियां के पिनजोरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने सुबह इलाके की घेराबंदी की और तलाश अभियान चलाया। मुठभेड़ अभी चल रही है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

इससे पहले रविवार को शोपियां में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में शीर्ष कमांडर सहित हिजबुल मुजाहिदीन के पांच आतंकवादी मारे गए। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के शोपियां के रेबान इलाके को घेरकर तलाश अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि बल के तलाश दल पर आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई।

प्रवक्ता ने बताया कि मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के पांच आतंकवादी मारे गए और उनके शव बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने बताया कि विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मारे गए आतंकवादी हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े थे और माना जा रहा है कि उनमें से एक शीर्ष कमांडर है।

प्रवक्ता ने कहा कि अगर कोई परिवार यह दावा करता है कि मारे गए आतंकवादी उनके परिजन हैं तो वे पहचान के लिए सामने आ सकते हैं। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से आपत्तिजनक दस्तावेज और गोलाबारूद बरामद हुआ है। प्रवक्ता ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से प्राप्त सामग्री को आगे की जांच के लिए रख लिया गया है और इनके अन्य अपराधों में शामिल होने के पहलू से भी जांच की जा रही है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीआतंकी हमलाभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह