लाइव न्यूज़ :

आदिवासियों के विकास के लिए मिशन मोड में काम करेगा जम्मू कश्मीर प्रशासन: मनोज सिन्हा

By भाषा | Updated: September 13, 2021 18:00 IST

Open in App

श्रीनगर, 13 सितंबर जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को कहा कि प्रशासन आदिवासियों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए विभिन्न स्तरों पर लगातार काम कर रहा है और इस दिशा में वह मिशन मोड में काम करेगा।

उप राज्यपाल जम्मू कश्मीर में ‘अनुसूचित जाति और अन्य परंपरागत वनवासी (अधिकार मान्यता अधिनियम)’ को लागू करने के लिए आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे जहां उन्होंने गुज्जर-बकरवाल और गद्दी-सिप्पी समुदायों के लाभार्थियों को व्यक्तिगत तथा सामुदायिक अधिकार प्रमाणपत्र वितरित किये।

इस मौके को ‘ऐतिहासिक’ करार देते हुए सिन्हा ने केंद्रशासित प्रदेश में कानून को संभव बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया और कहा कि इससे यहां वंचित आदिवासी आबादी के सशक्तीकरण और समृद्धि का नया युग शुरू होगा।

उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में आदिवासियों ने अपने अधिकारों के लिए लंबे वक्त तक काम किया है। उन्होंने कहा, ‘‘यह मेरे लिए राजनीतिक मुद्दा नहीं है, बल्कि जब मैं दिल्ली से यहां आया था तो प्रधानमंत्री ने मुझे दो-तीन महत्वपूर्ण बातें कही थीं। एक है वन अधिकार अधिनियम का ईमानदारी के साथ पूरी तरह क्रियान्वयन और दूसरा सभी को अधिकार देना। मैं कह सकता हूं कि आज अच्छी शुरुआत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं