लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर प्रशासन की नजर अब लोगों की जमीन, संपत्ति पर : महबूबा मुफ्ती

By भाषा | Updated: December 23, 2021 22:07 IST

Open in App

जम्मू, 23 दिसंबर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बृहस्पतिवार को कहा कि जम्मू कश्मीर के लोगों की गरिमा और विशेष पहचान को ‘चोट’ पहुंचाने के बाद प्रशासन की नजर अब उनकी जमीन और संपत्ति पर है।

मुफ्ती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार का ‘‘शांति बहाल करने के नाटक’’ का पर्दाफाश हो रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर में शांति सुनिश्चित करने के नाम पर भारी सैन्य उपस्थिति के साथ लोगों को मौलिक अधिकारों से वंचित करने और एक राजनीतिक विचारधारा को लागू करने का प्रयास किया जा रहा है।’’

पीडीपी प्रमुख ने कहा, ‘‘आप दर्द से कराह रहे मरीज का मुंह बंद नहीं कर सकते और उसे ठीक नहीं घोषित कर सकते। जबरदस्ती के उपाय आपको कुछ समय दे सकते हैं लेकिन इससे शांति नहीं आएगी।’’ उन्होंने कहा कि शांति थोप नहीं सकते बल्कि मूल समस्या को समझकर और लोगों की शिकायतों को दूर करके ही शांति बहाल की जा सकती है। मुफ्ती ने कहा, ‘‘सुलह और संवाद ही स्थायी शांति स्थापित करने का एकमात्र तरीका है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कृषि और बागवानी हमेशा प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ रही है और यही वह क्षेत्र है जिसने जम्मू कश्मीर के निवासियों को अशांति के बावजूद जीवित रहने में सक्षम बनाया।’’ पीडीपी प्रमुख ने कहा कि अब सरकार की नजर पहले से ही संघर्ष कर रही अर्थव्यवस्था को और कमजोर करने के लिए इन क्षेत्रों पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट