लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर प्रशासन दिल्ली में अपने आकाओं को खुश कर रहा है: महबूबा मुफ्ती

By भाषा | Updated: December 15, 2021 20:26 IST

Open in App

श्रीनगर, 15 दिसंबर पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने राष्ट्रविरोधी नारेबाजी के आरोप में दो महिलाओं की गिरफ्तारी को लेकर बुधवार को जम्मू कश्मीर प्रशासन की आलोचना की और कहा कि वह ‘दिल्ली में अपने आकाओं को खुश करने’के लिए नागरिकों का उत्पीड़न कर रहा है।

मुफ्ती ने ट्वीट किया, ‘‘कश्मीर में महिलाओं की गिरफ्तारी प्रशासन के और नीचे गिरने का प्रतीक है जो बस दिल्ली में अपने आकाओं को खुश करने’ क लिए नागरिकों का उत्पीड़न करता है। स्थिति बदतर होती जा रही है और भारत सरकार लोगों से संपर्क कायम करने के बजाय उन्हें धकिया रही है। ’’

वह राष्ट्र-विरोधी नारे लगाने के आरोप में मां-बेटी की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया दे रही थीं। श्रीनगर में इन मां-बेटी के पड़ोस में सोमवार को मुठभेड़ हुई थी जिसमें जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादी मारे गये थे।

अधिकारियों ने कहा, ‘‘ मुश्ताक सोफी की पत्नी अफरोजा और उसकी बेटी आयशा को कथित रूप से नारे लगाने को लेकर गिरफ्तार किया गया है। ’’

दोनों पर भादंसं की धाराएं 147, 148, 149 और 326 लगायी गयी हैं और उन्हें रामबाग के महिला थाने में रखा गया है।

जम्मू कश्मीर के ग्रीष्मकालीन राजधानी के रंग्रेथ इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में जैश के दो आतंकवादी मारे गये थे। कुछ स्थानीय बाशिंदों ,खासकर महिलाओं ने मुठभेड़ के बाद इस दावे के बीच नारे लगाये थे कि यह मुठभेड़ ‘प्रायोजित’ थी।

सोशल मीडिया पर कई लोगों द्वारा इस मुठभेड़ की विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा किये जाने के बाद पुलिस ने सोमवार को ट्विटर पर परामर्श जारी किया एवं सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं को आतंकवाद को ‘प्रश्रय एवं बढ़ावा ’ देने के विरूद्ध चेतावनी दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान