लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने विभागों को सभी फाइलें नये मुख्य सचिव को संदर्भित करने का निर्देश दिया

By भाषा | Updated: May 29, 2021 23:06 IST

Open in App

श्रीनगर, 29 मई जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने शनिवार को प्रशासनिक विभागों को सभी फाइल एवं दस्तावेज सोमवार से नये मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता को संदर्भित करने का निर्देश दिया।

इस आदेश को पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ''बेहद असामान्य'' करार दिया।

सरकार ने शुक्रवार को 1988 बैच के आईएएस अधिकारी अरुण कुमार मेहता को केंद्रशासित प्रदेश का नया मुख्य सचिव नियुक्त करने का आदेश जारी किया था जबकि जम्मू कश्मीर के मौजूदा मुख्य सचिव बी वी आर सुब्रह्मण्यम को केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय में विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) नियुक्त किया गया था।

सामान्य प्रशासन विभाग के आयुक्त सचिव मनोज कुमार द्विवेदी ने एक आदेश में कहा, यह आदेशित किया जाता है कि जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव के सभी कार्य अब मेहता द्वारा निस्तारित किये जाएंगे।

आदेश में कहा गया, ''तदनुसार, सभी प्रशासनिक विभागों को 31 मई 2021 से सभी दस्तावेज और फाइल आईएएस श्री अरुण कुमार मेहता को संबोधित/संदर्भित करने का निर्देश दिया जाता है।''

उमर ने ट्वीट करके कहा कि जम्मू-कश्मीर सरकार द्वारा जारी बेहद असामान्य आदेश। मैं इस आदेश का यह मतलब निकालूंगा कि निवर्तमान मुख्य सचिव अपने उत्तराधिकारी को पदभार सौंपने के इच्छुक नहीं थे। इससे पहले मैंने ऐसा आदेश नहीं देखा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए