लाइव न्यूज़ :

35 A पर सुनवाई से पहले जम्मू कश्मीर प्रशासन ने शांति की अपील की, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: February 24, 2019 22:09 IST

राज्यपाल प्रशासन के मुख्य प्रवक्ता रोहित कंसल ने यहां पत्रकारों को बताया, ‘‘पिछले कुछ दिनों में कई अफवाहें फैलीं और डर पैदा करने वाले संदेशों का प्रसार किया गया।

Open in App

जम्मू कश्मीर प्रशासन ने रविवार को राज्य के लोगों से शांत रहने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की।यह बयान ऐसे समय में सामने आया है जब संविधान के अनुच्छेद 35-ए पर उच्चतम न्यायालय में सुनवाई से पहले अलगाववादियों पर सरकार की व्यापक कार्रवाई के तहत 150 से अधिक लोगों को हिरासत में लिये जाने से शनिवार को कश्मीर में तनाव बढ़ गया। हिरासत में लिये गए लोगों में मुख्यत: जमात-ए-इस्लामी जम्मू कश्मीर से जुड़े लोग थे।इसके साथ ही अन्य प्रशासनिक उपाय भी किये गये जिससे लोगों में युद्ध का डर पैदा हो गया और श्रीनगर एवं कश्मीर के अन्य इलाकों में लोग घर के जरूरी सामान का भंडारण करने लगे हैं और अपने वाहनों के लिये पेट्रोल खरीद रहे हैं।राज्यपाल प्रशासन के मुख्य प्रवक्ता रोहित कंसल ने यहां पत्रकारों को बताया, ‘‘पिछले कुछ दिनों में कई अफवाहें फैलीं और डर पैदा करने वाले संदेशों का प्रसार किया गया। हमलोग लोगों से अनुरोध करते हैं कि वे अफवाहों पर ध्यान नहीं दें और प्रसारित हो रही अपुष्ट जानकारी के आधार पर घबराये नहीं।’’ उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दलों एवं संगठनों ने ‘‘दुर्भाग्य’’ से इन अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी जिससे लोगों में घबराहट और बढ़ गयी है।कंसल ने कहा, ‘‘मेरी हर किसी से अपील है कि अफवाहों पर ध्यान नहीं दें और डर पैदा करने से बचें तथा न ही उन्हें बढ़ा-चढ़ा कर पेश करें।’’ 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे