लाइव न्यूज़ :

भारी वर्षा से जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर कई जगह भूस्खलन से यातायात बाधित, सैकड़ों वाहन फंसे

By भाषा | Updated: July 27, 2019 17:10 IST

अधिकारियों ने बताया कि पहाड़ी से पंथियाल, आयरन स्टैंड डिगडोल, बैट्री चेश्मा, अनोखी फॉल और केलामोढ़ सहित कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ जिससे 270 किलोमीटर लंबे राजमार्ग पर यातायात रोकना पड़ा। उन्होंने बताया कि पूर्वाह्न में कश्मीर जा रहे 3926 यात्रियों वाले एक काफिले के उक्त क्षेत्र से गुजरने के बाद कश्मीर को देश के बाकी हिस्से से जोड़ने वाले राजमार्ग पर यातायात बंद हो गया

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने बताया कि इससे सैकड़ों यात्री फंस गए जिसमें कश्मीर से लौट रहे यात्री भी शामिल हैं।लगातार वर्षा होने से राजमार्ग से मलबा हटाने का काम प्रभावित हो रहा है।

जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में कई स्थानों पर भारी वर्षा के बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन से यातायात बाधित हुआ। इससे मार्ग पर सैकड़ों वाहन फंस गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जम्मू कश्मीर के कई हिस्सों में बुधवार शाम से रुक रुककर हो रही वर्षा रविवार तक जारी रहने की संभावना है।

अधिकारियों ने बताया कि पहाड़ी से पंथियाल, आयरन स्टैंड डिगडोल, बैट्री चेश्मा, अनोखी फॉल और केलामोढ़ सहित कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ जिससे 270 किलोमीटर लंबे राजमार्ग पर यातायात रोकना पड़ा। उन्होंने बताया कि पूर्वाह्न में कश्मीर जा रहे 3926 यात्रियों वाले एक काफिले के उक्त क्षेत्र से गुजरने के बाद कश्मीर को देश के बाकी हिस्से से जोड़ने वाले राजमार्ग पर यातायात बंद हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि इससे सैकड़ों यात्री फंस गए जिसमें कश्मीर से लौट रहे यात्री भी शामिल हैं। लगातार वर्षा होने से राजमार्ग से मलबा हटाने का काम प्रभावित हो रहा है। उन्होंने बताया कि बैट्री चेश्मा के पास पहाड़ी से गिरे पत्थर दो निजी वाहनों से टकराये लेकिन उसमें बैठे यात्री बाल बाल बच गए।

उन्होंने बताया कि इस बीच 434 किलोमीटर लंबे श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग जोजिला दर्रा क्षेत्र में कई जगह भूस्खलन और बादल फटने से शनिवार को तीसरे दिन भी यातायात के लिए बंद रहा। अधिकारियों ने बताया कि सीमांत लद्दाख क्षेत्र को राज्य के बाकी हिस्से से जोड़ने वाली इस एकमात्र सड़क पर यातायात बहाल करने के प्रयास जारी हैं।

उन्होंने बताया कि पुंछ और राजौरी जिलों को जोड़ने वाले मुगल रोड पर यातायात सुचारू तरीके से चल रहा है, शुक्रवार को पील की गली क्षेत्र के पास इस सड़क से मलबा साफ किया गया था। राज्य के मौसम विभाग निदेशक सोनम लोटुस ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से रुक रुककर हो रही वर्षा के चलते मिट्टी नरम हो गई है और अधिक वर्षा होने से भूस्खलन, बाढ़ और मिट्टी धंस सकती है।

उन्होंने कहा, ‘‘सामान्य जनता और राज्य प्रशासन को अगले कुछ दिनों तक सतर्क रहने का अनुरोध है क्योंकि मौसम खराब है और यह अगले 24 घंटे तक ऐसे ही रह सकता है।’’ इस बीच एक बस कठुआ जिले के पक्का कोठा के पास तेज बाढ़ में फंस गई लेकिन सभी यात्रियों को पुलिस और स्थानीय निवासियों की मदद से बचा लिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि बस बिलावर से आ रही थी और जम्मू जा रही थी। वर्षा से जम्मू शहर में कई स्थनों पर जलजमाव हो गया है। कई निचले क्षेत्रों के निवासियों ने अपने घरों और दुकानों में पानी घुसने की शिकायत की। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू हवाई अड्डे पर भी यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा क्योंकि पानी टूटी छत से टर्मिनल में घुस गया। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं