लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर : इस साल 89 आतंकवादी मारे गए हैं, 200 से ज्यादा अभी भी सक्रिय : सुरक्षा अधिकारी

By भाषा | Updated: July 31, 2021 20:29 IST

Open in App

श्रीनगर, 31 जुलाई जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने इस साल अभी तक सात पाकिस्तानी नागरिकों सहित कुल 89 आतंकवादियों को मार गिराया है जबकि केन्द्र शासित प्रदेश में अभी भी 200 से ज्यादा आतंकवादी सक्रिय हैं। सेना और पुलिस के शीर्ष अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

कश्मीर जोन के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने कहा, ‘‘इन 89 आतंकवादियों में से सात विदेशी आतंकवादी (या पाकिस्तानी) थे। यह (संख्या) पिछले साल के मुकाबले कम है, लेकिन इस साल ज्यादा संख्या में उनके शीर्ष कमांडर मारे गए हैं।’’

वह सेना की 15वीं कोर के जनरल अफसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल डी. पी. पांडेय और दक्षिण कश्मीर में तैनात विक्टर फोर्स के जनरल अफसर कमांडिंग मेजर जनरल राशिम बाली के साथ संयुक्त रूप से संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

जम्मू-कश्मीर में मौजूद आतंकवादियों की संख्या के बारे में सवाल करने पर लेफ्टिनेंट जनरल पांडेय ने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में करीब 200 से 225 आतंकवादी मौजूद होंगे।

हालांकि, उन्होंने कहा कि इस साल अभी तक सीमा पार से घुसपैठ की कोई कोशिश सफल नहीं हुई है।

लेफ्टिनेंट जनरल पांडेय ने कहा, ‘‘घुसपैठ की एक-दो कोशिशों की सूचना थी। हमने अभियान चलाया है, जिसका लक्ष्य उनका पता लगाना और उन्हें (आतंकवादियों को) मार गिराने का है। लेकिन, जमीनी स्तर से मिली सूचना के अनुसार, घाटी में 15वीं कोर के जोन में घुसपैठ की कोई कोशिश सफल नहीं हुई है।’’

उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा में शोकबाबा सुमलार-अरागाम इलाके में अभियान चलाकर पिछले सप्ताह तीन आतंकवादियों को मारे जाने के संबंध में सेना के अधिकारी ने बताया कि तीन आतंकवादियों में से दो वैध वीजा लेकर 2017-18 में पाकिस्तान से भारत आए थे।

उन्होंने कहा, ‘‘यह, यहां के युवकों को वहां (पाकिस्तान) लेजाकर प्रशिक्षण देने और आतंकवादी के रूप में वापस भेजने का तरीका है। कम से कम 40 युवक शिक्षा के नाम पर वैध वीजा लेकर पाकिस्तान गए हैं, लेकिन वे सभी आतंकवादी बनकर लौटे हैं।’’

जनरल अफसर कमांडिंग ने कहा कि वहां से लौटने वाले युवकों का ‘‘उचित स्वागत’’ किया जाएगा, लेकिन जो हथियार लेकर लौट रहे हैं उन्हें नहीं बख्शा जाएगा।

पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि वैध वीजा लेकर पंजाब में वाघा बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान जाने वाले 40 युवकों में से ‘‘27 हथियार लेकर लौटे हैं और उन सभी को मुठभेड़ में मार गिराया गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बाकि अभी सीमा पार ही हैं, उनमें से कुछ ही अपने परिवार के संपर्क में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां