लाइव न्यूज़ :

ब्रेकिंग न्यूज: शोपियां में सुरक्षाबलों ने मार गिराए 4 आतंकी, दो दिन में हुए 9 आतंकवादी ढेर

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 8, 2020 11:17 IST

शोपियां दक्षिण कश्मीर का आतंकवाद प्रभावित इलाका है. पिछले दो दिनों में यहां भारतीय सेना ने नौ आतंकियों को ठिकाने लगाया है.

Open in App
ठळक मुद्देआतंकी किस संगठन से जुड़े थे, इस बारे में भी पता लगाया जा रहा है।आतंकवादियों ने तलाशी अभियान दल पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की।

जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में सोमवार को सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। दक्षिण कश्मीर में शोपियां के पंजोरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने सुबह इलाके की घेराबंदी की और तलाश अभियान चलाया। मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने चार आतंकियों को ढेर कर दिया है। मुठभेड़ में तीन सुरक्षाकर्मी भी घायल हुए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि शोपियां के पंजोरा गांव मे आतंकियों के प्रति खबर मिलने के बाद सेना, सीआरपीएफ और पुलिस ने संयुक्त अभियान छेड़ा और दोनों के बीच रात भर गोली चलती रही।

आज तड़के उन घरों को आईईडी और मोर्टार से उड़ा दिया गया जहां आतंकी छुपे हुए थे। खबरों के अनुसार घरों के मलबे से 4 आतंकियों के शव बरामद हुए हैं जिनकी पहचान की कारवाई चल रही है। भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद भी बरामद हुआ है। इस रातभर चली मुठभेड़ में सेना के 3 जवान जख्मी हुए है, उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

 

इससे पहले रविवार को शोपियां में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में शीर्ष कमांडर सहित हिजबुल मुजाहिदीन के पांच आतंकवादी मारे गए। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के शोपियां के रेबान इलाके को घेरकर तलाश अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि बल के तलाश दल पर आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई।

प्रवक्ता ने बताया कि मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के पांच आतंकवादी मारे गए और उनके शव बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने बताया कि विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मारे गए आतंकवादी हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े थे और माना जा रहा है कि उनमें से एक शीर्ष कमांडर है।

प्रवक्ता ने कहा कि अगर कोई परिवार यह दावा करता है कि मारे गए आतंकवादी उनके परिजन हैं तो वे पहचान के लिए सामने आ सकते हैं। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से आपत्तिजनक दस्तावेज और गोलाबारूद बरामद हुआ है। प्रवक्ता ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से प्राप्त सामग्री को आगे की जांच के लिए रख लिया गया है और इनके अन्य अपराधों में शामिल होने के पहलू से भी जांच की जा रही है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीआतंकी हमलाभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं