लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: अवैध कब्जा हटाने के दौरान पथराव करने के आरोप में 11 को हिरासत में लिया गया

By भाषा | Updated: November 13, 2021 22:00 IST

Open in App

जम्मू, 13 नवंबर जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में शनिवार को अवैध कब्जा हटाने के एक अभियान के दौरान पथराव करने के आरोप में 11 लोगों को हिरासत में लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्राम मोड़ गांव में राजस्व विभाग और पुलिसकर्मियों द्वारा अवैध कब्जा हटाने के शुरुआत करते ही लोगों ने पथराव करना चालू कर दिया।

अधिकारियों ने कहा कि अवैध कब्जा की हुई जमीन जम्मू कश्मीर आवासीय बोर्ड की है जिसने विभिन्न पक्षों को 39 भूखंड बेचे हैं। कुछ निवासियों का दावा है कि 30.75 एकड़ भूमि कई पीढ़ियों से उनके परिवार की है। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, “यह जमीन हमारी है इसे साबित करने के लिए हमारे पास सभी राजस्व कागजात हैं। इस भूमि पर हमारे पुरखों के देवस्थान (मंदिर) भी हैं।”

अधिकारियों ने इस दावे का खंडन किया और कहा कि राजस्व विभाग ने पहले ही अदालत के आदेश पर जमीन का सीमांकन कर दिया था। उन्होंने कहा, “जमीन के स्वामित्व पर दावा करने के लिए आवासीय बोर्ड के पास पर्याप्त दस्तावेज हैं। कुल 116 कनाल (14.5 एकड़) में से बोर्ड ने आठ एकड़ से ज्यादा भूमि उद्योग विभाग को स्थानांतरित की है जबकि बाकी जमीन विभिन्न पक्षों को बेची गई है।”

उन्होंने कहा कि अतीत में गुंडागर्दी के चलते उन लोगों को जमीन का कब्जा नहीं मिल पाया जिन्हें वह आवंटित की गई थी। अधिकारियों ने बताया कि पथराव में शामिल 11 लोगों को हिरासत में लिया गया है और उन पर कानून के तहत मामले दर्ज किये जाएंगे।

उन्होंने कहा कि विरोध कर रहे लोगों के पास जमीन के मालिकाना हक को साबित करने संबंधी कोई दस्तावेज नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया