लाइव न्यूज़ :

जेजेपी विधायक अमरजीत ढांडा ने किया किसानों का समर्थन

By भाषा | Updated: December 6, 2020 23:41 IST

Open in App

जींद, छह दिसंबर भाषा हरियाणा के जींद जिले के जुलाना से जेजेपी विधायक अमरजीत ढांडा ने प्रदर्शनकारी किसानों का समर्थन किया है और कहा है कि वह एक किसान के बेटे हैं, इसलिए वह उनके साथ खड़े हैं ।

विधायक ने कहा, किसान हमारे अन्नदाता हैं और हमारा अन्नदाता, सभी का पेट पालता हैं। इसलिए केंद्र सरकार को उनकी बात माननी चाहिए।

उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान से और अन्य सभी राज्यों से आये किसानों की बात केंद्र सरकार को माननी चाहिए। उन्होंने कहा कि ठंड के समय मे बुजुर्ग दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले पहले जेजेपी के शाहबाद से विधायक रामकरण काला, नारनौंद से रामकुमार गौतम, बरवाल से जोगी राम सिहाग किसानो के पक्ष में खड़े हो चुके हैं।

इस बीच तीन कृषि कानून के विरोध में रविवार को वार्ड नम्बर 16 से जिला पार्षद अमित निडानी ने किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए पद से इस्तीफा दे दिया है ।

निडानी ने कहा है कि अगर किसान खुशहाल नहीं है तो उनका जिला पार्षद रहने का भी कोई औचित्य नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू