लाइव न्यूज़ :

जजपा नेता पूरन सिंह डाबरा का कोरोना वायरस संक्रमण से निधन

By भाषा | Updated: June 2, 2021 22:37 IST

Open in App

चंडीगढ़, दो जून जननायक जनता पार्टी (जजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक पूरण सिंह डाबरा का बुधवार को गुड़गांव के एक अस्पताल में कोविड-19 संक्रमण से निधन हो गया। वह 75 साल के थे।

पार्टी के एक बयान के अनुसार जजपा महासचिव डाबरा ने बुधवार को अंतिम सांस ली।

पार्टी अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला समेत वरिष्ठ जेजेपी नेताओं ने डाबरा के निधन पर शोक प्रकट किया।

चौटाला ने उन्हें परिश्रमी और समर्पित नेता करार देते हुए कहा, ‘‘पूरण सिंह डाबरा जी के निधन से बड़ा दुख हुआ।’’

कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाल ने भी डाबरा के निधन पर दुख व्यक्त किया।

उन्होंने उन्हें ‘किसानों की आवाज’ करार दिया जो उनके समर्थन में सदैव खड़े रहते थे।

डाबरा 2000 से 2005 तक विधायक थे और वह 2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले इंडियन नेशनल लोकदल छोड़कर जेजेपी में चले गये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल