लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार में शामिल होंगे अमित शाह, संभाल सकते हैं वित्त मंत्रालय का जिम्मा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 30, 2019 18:55 IST

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की पुष्टि गुजरात बीजेपी अध्यक्ष जीतू वघानी ने की है। उन्होंने शाह को ट्वीट कर दी बधाई।

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह वित्त मंत्री या गृह मंत्री बन सकते हैं।अमित शाह ने गुजरात के गांधीनगर संसदीय सीट से जीत हासिल की है।

पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई सरकार आज शपथ लेने जा रही है। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी मोदी कैबिनेट के हिस्सा होंगे। शाह वित्त मंत्रालय या गृह मंत्रालय का जिम्मा संभाल सकते हैं। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की पुष्टि गुजरात बीजेपी अध्यक्ष जीतू वघानी ने की है। उन्होंने शाह को ट्वीट कर दी बधाई।

मोदी और उनकी नयी टीम आज शाम 7 बजे शपथ लेगी । मंत्री पद की शपथ लेने के लिए चुने गए नेता बृहस्पतिवार की शाम साढे़ चार बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले और इसमें शाह भी शामिल थे । सूत्रों ने इस आशय की जानकारी दी है । ऐसे संकेत मिले हैं कि पार्टी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह और सुषमा स्वराज भी मंत्रिपरिषद में शामिल हो रहे हैं । इससे पहले आज सुबह, नरेंद्र मोदी ने दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ लेने से पहले अपनी मंत्रिपरिषद को व्यवस्थित रूप देने के लिये भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ अंतिम दौर की वार्ता की । 

नरेन्द्र मोदी अपनी मंत्रिपरिषद के साथ अपने दूसरे कार्यकाल के लिये राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में शाम 7 बजे शपथ लेंगे । सरकार गठन को लेकर मोदी और शाह पिछले दो दिनों में कई दौर की वार्ता कर चुके हैं । सरकार गठन के संदर्भ में गहमागहमी के बीच अमित शाह का अकबर रोड स्थित आवास सभी की निगाहों का केंद्र बना हुआ है। पार्टी के वरिष्ठ सदस्य नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी, रविशंकर प्रसाद, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, नरेंद्र सिंह तोमर, मुख्तार अब्बास नकवी और प्रकाश जावड़ेकर के नाम मंत्रिमंडल में शामिल होने वालों में हैं । इसके अलावा सदानंद गौड़ा, थावर चंद गहलोत, अर्जुन राम मेघवाल, गजेन्द्र सिंह शेखावत, गिरिराज सिंह, कृष्ण पाल गुर्जर, पुरूषोत्तम रूपाला, रीता बहुगुणा जोशी, राज्यवर्द्धन सिंह राठौर, दिलीप घोष, जितेन्द्र सिंह, नित्यानंद राय, बाबुल सुप्रियो, जितेन्द्र सिंह, निरंजन ज्योति, रमेश निशंक, मनसुख मंडाविया को भी मंत्रिपरिषद में शामिल किए जाने के संकेत मिले हैं । 

साथ ही प्रहलाद पटेल, कैलाश चौधरी, प्रह्लाद जोशी के अलावा तेलंगाना से कृष्णा रेड्डी, कर्नाटक से सुरेश अंगड़ी, महाराष्ट्र से राव साहब दानवे को भी मंत्रिपरिषद में स्थान मिलने के संकेत हैं। संभावना है कि नये मंत्रिमंडल में पश्चिम बंगाल, ओडिशा और तेलंगाना जैसे राज्यों में भाजपा की बढ़ती ताकत प्रतिबिंबित हो सकती है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को शाह से मुलाकात की थी। लोकजनशक्ति पार्टी ने मंगलवार को एक प्रस्ताव पारित किया जिसमें उसके अध्यक्ष रामविलास पासवान को मोदी सरकार में उसके प्रतिनिधि के तौर पर शामिल करने की सिफारिश की गई । आरपीआई से रामदास अठावले भी सरकार का हिस्सा बन सकते हैं । अन्नाद्रमुक जो कि पूर्ववर्ती सरकार का हिस्सा नहीं थी, उसने मात्र एक सीट जीती है। उसे एक मंत्री पद दिया जा सकता है क्योंकि पार्टी तमिलनाडु में सत्ता में है और भाजपा की प्रमुख सहयोगी द्रविड़ पार्टी है। अकाली दल से हरसिमरत कौर बादल के मंत्रिपरिषद में शामिल होने के संकेत मिले हैं । 

अपना दल से अनुप्रिया पटेल मंत्रिपरिषद में शामिल हो सकती हैं । शपथ ग्रहण से एक दिन पहले वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मोदी को पत्र लिखकर कहा कि वह खराब सेहत के चलते नयी सरकार में मंत्री पद के इच्छुक नहीं हैं। राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में आयोजित होने वाले इस शपथ ग्रहण समारोह में करीब आठ हजार मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है। वर्ष 2014 में मोदी को तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने दक्षेस देशों के प्रमुखों सहित 3500 से अधिक मेहमानों की मौजूदगी में शपथ दिलायी थी।

टॅग्स :नरेन्द्र मोदी शपथ ग्रहण समारोहअमित शाहनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे