लाइव न्यूज़ :

जितिन प्रसाद के बीजेपी में शामिल होने पर संशय बरकरार! कांग्रेस ने कहा- बकवास है ये

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 22, 2019 18:37 IST

यूपीए सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे जितिन प्रसाद के बीजेपी में शामिल होने को लेकर ये भी कहा जा रहा है कि वह 22 मार्च की शाम तक बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउमर अब्दुल्ला ने कहा है कि जितिन प्रसाद ने बीजेपी में शामिल होने की अटकलों को सीधे तौर पर खारिज क्यों नहीं किया?जितिन प्रसाद ने 22 मार्च की दोपहर को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और बेरोजगारी के मुद्दे पर निंदा की है।

कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद की भारतीय जनता(बीजेपी) शामिल होने से जुड़ी अटकलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। न्यूज एजेंसी एएनआई को बीजेपी में शामिल होने पर जितिन प्रसाद ने कहा, ''इस तरह के सवाल का कोई आधार होना चाहिए। क्या मुझे एक काल्पनिक सवाल का जवाब देने की जरूरत है?'' उन्होंने इस सवाल को एक तरह से टाल दिया है। जितिन प्रसाद ने सिर्फ इसे एक काल्पनिक सवाल कहकर अभी भी बीजेपी में शामिल होने की संशय को बरकरार रखा है।

मीडिया में पिछले कुछ दिनों से अटकलें चल रही है कि जितिन प्रसाद बीजेपी में शामिल होने की तैयारी में हैं। यूपीए सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे जितिन प्रसाद के बीजेपी में शामिल होने को लेकर ये भी कहा जा रहा है कि वह 22 मार्च की शाम तक बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रसाद से जुड़ी खबरों के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, ''यह कुछ और नहीं, बल्कि बकवास है।'' जितिन प्रसाद को कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में धौरहरा लोकसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

इस मसले पर उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि जितिन प्रसाद ने बीजेपी में शामिल होने की अटकलों को सीधे तौर पर खारिज क्यों नहीं किया? जब हर समाचार चैनल यह रिपोर्ट ले रहा है तो यह मुश्किल से एक काल्पनिक सवाल है। 

बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के बीच जितिन प्रसाद ने 22 मार्च की दोपहर को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और बेरोजगारी के मुद्दे पर निंदा की थी।

जितिन प्रसाद ने ट्वीट कर लिखा, ''अमित जी बीजेपी के कारण रोजगार की जो भयावह समस्या देश में व्याप्त है वह उत्तर प्रदेश में और भी गहरी है| कांग्रेस इसको दूर करने हेतु संघर्षरत है, हम यह संघर्ष और तेज करेंगे। आपके स्वास्थ्य सेवा संदर्भित विचारों पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।''

टॅग्स :कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल