लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस को बड़ा झटका! जितिन प्रसाद पहुंचे पीयूष गोयल के घर, बीजेपी में शामिल होने की अटकलें

By विनीत कुमार | Updated: June 9, 2021 13:09 IST

जितिन प्रसाद बुधवार दोपहर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के घर पहुंचे हैं। सूत्रों के अनुसार वह कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजितिन प्रसाद के अब से कुछ देर में बीजेपी में शामिल होने की अटकलेंजितिन प्रसाद थोड़ी देर पहले पीयूष गोयल के घर पहुंचे हैंयूपी में अगले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की बड़ा तैयारी

कांग्रेस के किसी बड़े नेता के आज भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच बड़ी अपडेट सामने आई है। कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद अब से थोड़ी देर पहले केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के घर पहुंचे है। खबर है कि आज वह बीजेपी में शामिल होंगे।

सूत्रों के अनुसार दोपहर एक बजे जितिन प्रसाद को पीयूष गोयल बीजेपी की सदस्यता दिलाएंगे। इससे पहले बुधवार सुबह से ही किसी बड़े नेता के बीजेपी में आज शामिल होने की अपुष्ट खबरें आ रही थीं। इसमें सचिन पायलय का भी नाम जोड़ा जा रहा था।

बहरहाल, तमाम कयासों पर जितिन प्रसाद की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी में अब जितिन प्रसाद का आना बड़ा कदम माना जा रहा है।

जितिन साल 2001 में भारतीय युवा कांग्रेस के सचिव बनाए गये थे। साल 2004 में जितिन पहली बार सांसद बने। उन्होंने अपने गृह जनपद शाहजहाँपुर से जीत हासिल की।

साल 2008 में वे मनमोहन सिंह मंत्रिमंडल में राज्य मंत्री के तौर पर भी शामिल किये गये। जितिन साल 2009 का लोकसभा चुनाव भी जीते और केंद्र सरकार में मंत्री बने। जितिन प्रसाद दून स्कूल से पढ़े-लिखे हैं। उन्हें उन युवा कांग्रेसी नेताओं में माना जाता रहा है जिनके राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मित्रवत सम्बन्ध हैं।

बता दें कि जितिन प्रसाद ब्राह्मण नेता हैं और यूपी में पिछले कुछ समय से  ब्राह्मणों के हक में आवाज उठाने के लिए चर्चा में भी रहे हैं।

टॅग्स :पीयूष गोयलकांग्रेसभारतीय जनता पार्टीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब