लाइव न्यूज़ :

भाजपा नेता दिलीप घोष के बयान को लेकर जितिन प्रसाद ने निशाना साधा

By भाषा | Updated: November 9, 2020 20:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ नवंबर कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने भाजपा की पश्चिम बंगाल की इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष की ओर से तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने संबंधी बयान को लेकर सोमवार को उन पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि ‘आम ठग’ जैसी भाषा का इस्तेमाल किया गया है।

पार्टी के पश्चिम बंगाल प्रभारी ने ट्वीट किया, ‘‘राजनीतिक मतभेद भले ही हों, लेकिन किसी को भी राजनीतिक विमर्श को सड़क के झगड़े के स्तर पर नहीं ले जाना चाहिए और न ही आम ठग की जुबान का इस्तेमाल करना चाहिए।’’

प्रसाद ने कहा कि सबसे ज्यादा खराब बात यह है कि इस तरह का बयान एक राष्ट्रीय पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष ने दिया है।

गौरतलब है कि घोष ने रविवार को कथित तौर पर विवादित बयान देते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता अपना रास्ता बदल लें, अन्यथा वे या तो अस्पताल में जाएंगे या फिर श्मशान में जाएंगे।

पश्चिम बंगाल में अगले साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा