लाइव न्यूज़ :

जितेंद्र सिंह ने देशव्यापी मुफ्त टेलीमेडिसिन सुविधा की शुरुआत की

By भाषा | Updated: September 17, 2021 23:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 सितंबर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को देशव्यापी मुफ्त टेलीमेडिसिन परामर्श सह औषधि सुविधा की शुरूआत की। यहां जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने घोषणा की कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा छात्र-वैज्ञानिकों को जोड़ने वाला कार्यक्रम, "जिज्ञासा" को बढ़ाते हुए एक वर्ष के अंदर भारत के 700 से ज्यादा जिलों के स्कूलों को इसमें शामिल किया जाएगा। केंद्रीय विद्यालय संगठन के साथ संयुक्त रूप से पूरा किया जाने वाला यह कार्यक्रम वर्तमान समय में देश के 170 जिलों में चल रहा है।

इस अवसर पर सिंह ने कहा कि आज जब पूरा देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन मना रहा है, तब "सेवा समर्पण अभियान" को मनाने का इससे बेहतरीन तरीका नहीं हो सकता है, क्योंकि "सेवा" और "विज्ञान" दोनों ही मोदी से प्रेरित हैं।

जितेंद्र सिंह ने कहा कि देशव्यापी मुफ्त टेलीमेडिसिन सुविधा प्रदान करने से पहुंच, उपलब्धता और सामर्थ्य की समस्याओं का समाधान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस सुविधा के माध्यम से सेवाओं की गुणवत्ता, डॉक्टर और सहायता, दूरी और परामर्श व उपचार की लागत जैसी तीनों बाधाओं का निपटारा कुशलतापूर्वक किया जा सकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि ‘साथ’ और ‘ई-संजीवनी’ जैसी टेलीमेडिसिन सेवाएं प्राथमिक स्वास्थ्य क्षेत्र में एक ‘मेटा-लेयर’ की तरह हैं, जिससे भारत की संपूर्ण स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली को अपग्रेड करने में सहायता प्राप्त होती हैं। उन्होंने कहा कि टेलीमेडिसिन से न केवल मरीजों को उनका समय और धन बचाने में सहायता मिलेगी, बल्कि डॉक्टर भी एक फोन पर अपने मरीजों की मदद कर सकते हैं और बड़ी बीमारियों वाले मरीजों का तुरंत इलाज करने में सक्रिय रूप से शामिल हो सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह