लाइव न्यूज़ :

जितेंद्र सिंह ने कठुआ में बनने वाले स्टेडियम के लिए भूमि अधिग्रहण में तेजी लाने का दिया निर्देश

By भाषा | Updated: June 6, 2021 21:16 IST

Open in App

जम्मू, छह जून केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार को जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर में बनने वाले अरुण जेटली मेमोरियल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए भूमि संबंधी औपचारिकताओं को तेज करने के निर्देश दिए।

सिंह ने केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू और जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ सितंबर 2020 में संयुक्त रूप से 58.23 करोड़ रुपये के मेगा-स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की ई-आधारशिला रखी थी।

मंत्री ने 270 कनाल भूमि पर खेल परिसर के निर्माण के लिए प्रस्तावित स्थल के निरीक्षण के दौरान जम्मू-कश्मीर खेल परिषद और कठुआ के उपायुक्त को निर्देश पारित किए।

प्रवक्ता ने कहा, “सिंह ने जम्मू-कश्मीर खेल परिषद के सचिव और उपायुक्त कठुआ को भूमि संबंधी औपचारिकताओं में तेजी लाने और इसे जल्द से जल्द संबंधित अधिकारियों को सौंपने का निर्देश दिया।”

प्रवक्ता ने कहा कि सिंह को सूचित किया गया था कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कारण काम की अपेक्षित गति प्राप्त नहीं हुई थी, जिसके परिणामस्वरूप भूमि अधिग्रहण और संबंधित औपचारिकताओं को पूरा करने में देरी हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू