लाइव न्यूज़ :

जितेंद्र सिंह ने 1500 किलो कपड़े ले जा रहे ट्रक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

By भाषा | Updated: December 24, 2021 20:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने समाज के वंचित वर्गों में वितरण के लिए 1500 किलोग्राम कपड़े और इसी तरह की सामग्री से भरे ट्रक को शुक्रवार को यहां नॉर्थ ब्लॉक से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कार्मिक मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि ये सामग्री यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), सचिवालय प्रशिक्षण और प्रबंधन संस्थान (आईएसटीएम) क्षेत्रों में जरूरतमंदों को वितरित की जाएगी और बाकी को दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वंचितों के लिए काम करने वाले एक गैर-सरकारी संगठन ‘गूंज’ को सौंप दिया जाएगा।

सिंह ने कहा कि कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने "आजादी का अमृत महोत्सव" मनाने के लिए गृह मंत्रालय, वित्त मंत्रालय और कृषि मंत्रालय के सहयोग से "संचय" पहल शुरू की थी, जिसके तहत नॉर्थ ब्लॉक और आसपास के भवनों में स्थित विभिन्न मंत्रालय और विभाग में काम करने वाले सरकारी कर्मचारियों से सामग्री एकत्र की गयी थी।

मंत्री ने बताया कि 29 नवंबर से 10 दिसंबर, 2021 तक की गई इस पहल को जबरदस्त समर्थन मिला और 1,500 किलोग्राम कपड़े और इसी तरह की सामग्री एकत्र की गई।

कार्मिक राज्य मंत्री ने कहा कि डीओपीटी का "सेवा" मिशन जारी रहेगा। उन्होंने अधिकारियों को अगले संचय कार्यक्रम के तहत अप्रयुक्त मोबाइल हैंडसेट जमा करने और गरीब परिवारों को अपने बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा के लिए सक्षम बनाने के लिए इन्हें पुन: प्रसंस्करित करके वितरित करने का आग्रह किया।

मंत्री ने कहा कि डीओपीटी से प्रेरणा लेकर अन्य मंत्रालय भी समाज सेवा के कार्य में शामिल होंगे।

सिंह ने 22 स्वयंसेवकों को स्मृति चिह्न वितरित किए, जिन्होंने इस अवसर पर पहनने योग्य वस्त्र और अन्य सामग्री के संग्रह में मदद की।

डीओपीटी के सचिव पी के त्रिपाठी, अतिरिक्त सचिव रश्मि चौधरी और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे