लाइव न्यूज़ :

बिहार में भाजपा और हम के बीच जुबानी जंग जारी, जीतनराम मांझी के बयान के बाद भाजपा ने भी किया पलटवार

By एस पी सिन्हा | Updated: June 10, 2021 21:06 IST

बिहार एनडीए में सहयोगी दल हम पार्टी के मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी लगातार भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। एक सप्ताह में यह पांचवां वाकया है जब जीतनराम मांझी या उनकी पार्टी ने भाजपा के खिलाफ खुली बयानबाजी की है।

Open in App
ठळक मुद्देहम पार्टी के मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी लगातार भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। सप्ताह भर में पांचवी बार जीतनराम मांझी या उनकी पार्टी ने भाजपा के खिलाफ बयानबाजी की है। मांझी ने कहा कि मदरसों पर सवाल उठाने वाले देश के दुश्मन बताया। 

पटना:बिहार एनडीए में सहयोगी दल हम पार्टी के मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी लगातार भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। एक सप्ताह में यह पांचवां वाकया है जब जीतनराम मांझी या उनकी पार्टी ने भाजपा के खिलाफ खुली बयानबाजी की है। इस तरह से सूबे की राजनीति अब पूर्णिया से बदलकर बांका जिले तक पहुंच गई है। जहां दो दिन पहले मदरसे में हुए विस्फोट की घटना को लेकर राजनेताओं द्वारा जमकर बयानबाजी की जा रही है।

जीतन राम मांझी ने आज बांका मदरसा विस्फोट पर कहा कि मदरसों में आतंकवाद की बात करने वाले देश विरोधी हैं। उन्होंने इसे दलितों से जोड़ दिया। मांझी बोले कि जब दलित अपनी बात उठाता है तो उसे नक्सली करार दे दिया जाता है। उसी तरीके से जब मुसलमानों के बच्चे मदरसे में पढने जाते हैं तो उन्हें आतंकवादी करार दिया जाता है। ये दलितों और मुसलमानों के खिलाफ साजिश है। जो मदरसों पर सवाल उठा रहे हैं, वे देश के दुश्मन हैं।

उन्होंने कहा कि बांका में अगर विस्फोट हुआ है तो उसकी जांच होगी, लेकिन उसे आतंकवाद से जोड़ने की बात का वे पुरजोर विरोध करते हैं। मांझी ने कहा कि मदरसे में पढ़ने वाले बच्चे आतंकी नहीं होते। यह सोच बदलिए। मांझी ने भाजपा नेताओं को नसीहत देते हुए कहा है कि गरीब दलित जब आगे बढे़ तो नक्सली, गरीब मुसलमान जब मदरसे में पढे़ तो आतंकी, भाई साहब ऐसी मानसिकता से बाहर निकलिए, यह राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए ठीक नहीं।

सही को सही और गलत को गलत कहने की हिम्मत रखिए

मांझी के इस बयान के बाद भाजपा ने एक बार फिर से जीतनराम मांझी की पोल खोली है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक राजीव रंजन ने कहा कि हम तो अभी तक जान रहे थे कि आतंक का कोई धर्म नहीं होता और नक्सली की कोई जात नहीं होती। आतंकी, आतंकी होता है और नक्सली, नक्सली। लेकिन कुछ ‘विशेषज्ञों’ ने तो इनका जात-धर्म सब खोज निकाला और देश की अखंडता बचाने के लिए इन दुर्दांतों के अपराधों पर आंखे मूंदने की सलाह भी दे रहे हैं। सही को सही और गलत को गलत कहने की हिम्मत रखिए। जनता ने कश्मीर को भी देखा है और अभी बंगाल से नूरपुर तक का तमाशा भी देख रही है। आतंकी या नक्सली किसी के सगे नहीं होते, यह ‘भस्मासुर’ पालने वालों को भी नहीं छोड़ते। हिंदुस्तान के मर्म को न समझने वाले पाकिस्तान का उदाहरण देख सकते हैं।

पहली बार नहीं है मांझी का विरोध

भाजपा नेताओं का विरोध मांझी ने पहली बार नहीं किया है। दो दिन पहले ही मांझी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल द्वारा बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए जाने को लेकर उन्हें आडे़ हाथ लिया था। मांझी ने कहा था कि सूबे में कुछ लोगों को दलित-मुस्लिम एकता से पेट में दर्द हो रहा है। वही बिहार सरकार के ऊपर ऊंगली उठा रहे हैं। इसके बाद आज उन्होंने लगे हाथ भाजपा को मानसिकता बदलने की नसीहत दे दी। दरअसल, एक दिन पहले ही भाजपा के बिस्फी विधायक ने मदरसा विस्फोट को लेकर कहा था कि मदरसे से कोई इंजीनियर नहीं निकलता है, यहां सिर्फ आतंक की पढ़ाई की जाती है। इसके बाद ही भाजपा को सबक सिखाने के लिए जीतन राम मांझी ने जवाबी हमला किया है। जिसके बाद भाजपा भी और हमलावर हो गई है। 

टॅग्स :बिहारजीतन राम मांझी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू