लाइव न्यूज़ :

चार धामों सहित उत्तराखंड के मंदिरों की आरती को लाइवस्ट्रीम करेगा Jio

By भाषा | Updated: February 27, 2020 04:37 IST

उत्तराखण्ड में हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं लेकिन लाखों अन्य लोग ऐसे भी हैं जो पूरी श्रद्धा होने पर भी किन्हीं कारणों से यहां नही आ पाते हैं । ऐसे श्रद्धालुओं के लिये राज्य सरकार जिओ के सहयोग से ऑनलाईन व्यवस्था करने जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देजिओ उत्तराखंड में स्थित चारधामों सहित प्रमुख मंदिरों में होने वाली 'आरती' लाइवस्ट्रीम करेगा ।श्रद्धालु लाभान्वित होंगे जो किसी कारणवश इन धामों की यात्रा नहीं कर सकते ।

रिलायंस जिओ उत्तराखंड में स्थित चारधामों सहित प्रमुख मंदिरों में होने वाली 'आरती' लाइवस्ट्रीम करेगा । इससे खासतौर पर वे श्रद्धालु लाभान्वित होंगे जो किसी कारणवश इन धामों की यात्रा नहीं कर सकते । यहां जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, दूरसंचार कंपनी जल्द ही एक डिजीटल प्लेटफार्म तैयार कर उसे उत्तराखंड सरकार को उपलब्ध करायेगा जिससे बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री सहित धार्मिक स्थलों का दर्शन किया जा सकेगा।

उत्तराखण्ड में हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं लेकिन लाखों अन्य लोग ऐसे भी हैं जो पूरी श्रद्धा होने पर भी किन्हीं कारणों से यहां नही आ पाते हैं । ऐसे श्रद्धालुओं के लिये राज्य सरकार जिओ के सहयोग से ऑनलाईन व्यवस्था करने जा रही है।

वर्ष 2018 में उत्तराखंड इन्वेस्टर्स समिट से पहले मुम्बई में आयोजित रोड शो के दौरान मुकेश अंबानी ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मुलाकात के दौरान डिजिटल उत्तराखण्ड के लिए नेट कनेक्टीवीटी में सहयोग का प्रस्ताव दिया था। इसी क्रम में जिओ ने फाईबर कनेक्टिविटी पर काम किया जहां लगभग 89 प्रतिशत काम किया जा चुका है।

इसके लिए मुख्यमंत्री रावत ने आभार व्यक्त करते हुए कहा, ‘चार धाम और दूसरे प्रमुख मंदिरों के लाईन दर्शन से दुनिया भर के लोग उत्तराखण्ड की आध्यात्मिकता से परिचित होंगे। शारीरिक अस्वस्थता या अन्य दूसरे कारणों से आने में असमर्थ श्रद्धालु चारधाम का दर्शन लाभ कर सकेंगे।’ 

टॅग्स :जियोउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल