लाइव न्यूज़ :

जींद: पत्नी को ससुराल से लेने गए युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की

By भाषा | Updated: July 12, 2021 23:00 IST

Open in App

जींद, 12 जुलाई हरियाणा के जींद में नाराज पत्नी को ससुराल में लेने गए युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। घटना शर्मा नगर की है। युवक ने लगभग एक साल पहले प्रेम विवाह किया था। पत्नी मनमुटाव के चलते अपने मायके आ गई थी।

मृतक की मां ने आरोप लगाया कि पुत्रवधु तथा ससुरालीजनों की धमकियों से परेशान होकर उसके बेटे ने आत्महत्या की है। शहर थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी समेत पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान शर्मा नगर निवासी सचिन (22) के रूप में हुई। मृतक की मां सुनीता ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे ने जुलाई 2020 में मुहल्ले की ही मुकेश से प्रेम विवाह किया था। कुछ समय के बाद दोनों में लड़ाई झगड़ा होने लगा। यहां तक की गत 11 जून को मुकेश व उसके परिजनों ने सचिन के खिलाफ महिला थाना में शिकायत भी दी थी, जिसे बाद में वापस ले लिया गया। लगभग एक माह से मुकेश अपने मायके में ही थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट