लाइव न्यूज़ :

जींद : पंजाब के किसानों के लिए ग्रामीणों ने लगाया लंगर

By भाषा | Updated: November 28, 2020 18:18 IST

Open in App

जींद, 28 नवम्बर कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में धरना देने जा रहे पंजाब के किसानों के लिए हरियााणा के जींद में लोगों ने शनिवार को लंगर लगाया।

गांव शामलो कलां व पौली में ग्रामीणों ने रूके हुए किसानों के लिए शनिवार सुबह नाश्ते एवं भोजन का इंतजाम भी किया लेकिन किसानों की संख्या ज्यादा होने पर गांव के बसअड्डे के पास ही लंगर सेवा शुरू की गई।

पौली गांव के लोगों का कहना है कि जब तक किसानों का आवागमन और धरना जारी रहेगा यहां लंगर की सेवा जारी रहेगी। रूके किसानों के लिए ग्रामीणों ने जलघर के पास ट्यूबवैल से पानी का प्रबंध किया। बिजली ना होने पर जेनरेटर मंगवाया गया।

इस बीच, दिल्ली कूच कर रहे किसानों ने जुलाना क्षेत्र में कहा कि जो कानून सरकार ने लागू किए हैं वे किसी लिहाज से भी किसान के हित में नही हैं। पटियाला निवासी सरबजीत सिंह ने कहा कि बच्चों के सिर पर आखिरी बार हाथ रखकर आया हुं और बोलकर आया हुं कि अगर वो जीत कर आए तो ही गांव में कदम रखेंगे नही तो दिल्ली में ही रहेंगे।

लहरा गग्गा निवासी बलविंद्र ने कहा कि वो दिल्ली जाते समय कफन भी साथ लेकर आए हैं।

उधर, दातासिंहवाला बॉर्डर पर सरकारी व निजी गाड़ियों की तोड़-फोड़ के मामले में गढ़ी थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तोड़-फोड़ करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गढ़ी थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव दातासिंहवाला बॉर्डर पर पुलिस ने नाका लगाया हुआ था। गत 26 नवंबर को कुछ लोगों ने बॉर्डर पर खड़ी सरकारी व निजी गाड़ियों को नुकसान पहुचाया। पुलिस कर्मियों ने जब उपद्रवियों को रोका तो उन्हें धमकी दी गई।

इस बीच, सीटू, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा, अखिल भारतीय किसान सभा, रिटायर्ड कर्मचारी संघ सहित कई अन्य संगठनों ने आंदोलनरत किसानों के समर्थन में शहर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन से पहले कार्यकर्ता नेहरु पार्क में एकत्रित हुए और सभा की। इसकी अध्यक्षता पूर्व अध्यापक नेता सत्यपाल सिवाच ने की।

संगठनों के नेताओं ने आरोप लगाया कि जिस तरह से केंद्र सरकार ने महामारी को मौके के रूप में प्रयोग करते हुए कृषि संबंधी तीन कानून लागू करके किसानों को कारपोरेट जगत का गुलाम बनाने की योजना बनाई है, इसके खिलाफ देशभर में किसान सड़कों पर हैं और इन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दरवाजा खटखटाया है लेकिन वह किसानों का संज्ञान तक नहीं ले रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब