लाइव न्यूज़ :

जींद : सामाजिक बहिष्कार से पीड़ित अनुसूचित जाति के परिवारों का धरना तीसरे दिन भी जारी

By भाषा | Updated: October 20, 2021 22:11 IST

Open in App

जींद (हरियाणा), 20 अक्टूबर जींद के खापड़ और छात्तर गांव में कथित रूप से सामाजिक बहिष्कार से पीड़ित अनुसूचित जाति के परिवारों द्वारा जिला मुख्यालय पर दिया जा रहा धरना बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा।

धरना स्थल पर ही खापड़, छात्तर और खरकगादिया गांव के पीड़ितों ने महर्षि वाल्मीकि जयंती सादगी से मनायी।

धरना संचालक दिनेश खापड़ ने कहा कि हमें यहां धरना देते आज तीन दिन हो गए हैं लेकिन प्रशासन से कोई हमारी सुध लेने नहीं आया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार जानबूझ कर अनुसूचित जाति (एससी) के परिवारों की जायज मांगों की अनदेखी कर रही है और दोनों गांव में दबंगों द्वारा दलितों का सामाजिक बहिष्कार करने के मामलों को सद्भावना कमेटी के जरिए दबाने का काम कर रही है।

इस संबंध में भीम आर्मी के वरिष्ठ नेता संदीप बराह ने कहा कि जींद प्रशासन और हरियाणा सरकार द्वारा दलित पीड़ितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आने वाले दिनों में भीम आर्मी बड़ा आंदोलन कर पीड़ितों की आवाज बुलंद करेगी।

बराह ने बताया कि भीम आर्मी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाई मंजीत सिंह नौटियाल 22 अक्टूबर को जींद आएंगे और पीड़ित परिवारों से मिलेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह