लाइव न्यूज़ :

जींद : पुरानी रंजिश में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

By भाषा | Updated: June 9, 2021 16:45 IST

Open in App

जींद (हरियाणा),नौ जून जिले के अलेवा थाना क्षेत्र स्थित चहल पट्टी गांव में मंगलवार की रात कथित पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी गई जबकि बीच बचाव करने आई उसकी वृद्ध मां भी गोली लगने से घायल है। पुलिस के मुताबिक आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद से फरार हैं।

पुलिस ने मृतक की पत्नी अनीता की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चहल पट्टी निवासी अनिल उर्फ गीगड़ की गांव के ही कुलदीप से रुपयों की लेनदेन को लेकर रंजिश चल रही थी। मंगलवार रात को कुलदीप अपने घर में खाना खा रहा था तभी अनिल आया और गोली चला दी, जब बीच बचाव करने कुलदीप की मां 65 वर्षीय रामप्यारी पहुंची तो अनिल ने उसपर भी गोली चला दी।

परिजनों द्वार दोनों घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने कुलदीप को मृत घोषित कर दिया जबकि रामप्यारी की हालत गंभीर देख पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना पर अलेवा थाना प्रभारी बीरबल सिंह व सीआईए स्टाफ कर्मी मौके पर पहुंचे लेकिन तबतक आरोपी फरार हो चुके थे।

बीरबल सिंह ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर