लाइव न्यूज़ :

जींद: आढ़ती से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में एक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 5, 2021 23:06 IST

Open in App

जींद, पांच मार्च हरियाणा के जींद में जुलाना की अनाज मंडी के एक आढ़ती से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने रोहतक जिले के पाकस्मा निवासी विकास को गिरफ्तार किया है।

जुलाना थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि अनाज मंडी के आढ़ती से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में विकास को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस पूछताछ में विकास ने बताया कि उसकी दोस्ती झमौला गांव के एक 14 वर्षीय लड़के से फेसबुक पर हुई थी। उसने फेसबुक पर बातचीत में लड़के को अपनी पहचान कुख्यात अपराधी के रूप दी।

इस पर लड़के ने उसे कथित तौर पर एक आढ़ती का मोबाइल नंबर देकर मोटी रकम वसूलने की बात कही।

नाबालिग लड़के के परिवार वाले इस आढ़ती के पास अपनी फसल बेचते हैं। लड़के ने घर की एक डायरी में लिखा हुआ आढ़ती रामअवतार का मोबाइल नंबर दे दिया और विकास ने तीन मार्च को व्हाट्सऐप कॉल कर आढ़ती से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। साथ ही पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी।

बाद में पुलिस ने रामअवतार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब