लाइव न्यूज़ :

जींद: पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह को किसानों ने दिखाए काले झंडे

By भाषा | Updated: December 12, 2020 18:41 IST

Open in App

जींद, 12 दिसंबर हरियाणा के जींद में शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान किसानों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह और भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद धर्मबीर सिंह को काले झंडे दिखाए।

जिले की जाट धर्मशाला में शनिवार को जाट धर्मार्थ सभा द्वारा दीनबंधु छोटूराम की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह तथा भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद धर्मबीर सिंह ने शिरकत की।

कार्यक्रम व किसान आंदोलन को देखते हुए जाट धर्मशाला तथा आसपास क्षेत्र में पुलिसबल को तैनात किया गया था। कार्यक्रम जैसे ही समाप्त हुआ और बीरेंद्र सिंह अपनी कार में बैठ कर जाने लगे, तभी कुछ लोगों ने सामने आकर काले झंडे लहराए। इस दौरान इन लोगों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

किसान नेता वीरभान ढुल ने कहा कि तीन काले कृषि कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा ने निर्णय लिया था कि भाजपा नेता जहां-जहां जाएंगें, उनका काले झंडे दिखा कर विरोध किया जाएगा। इसी रणनीति के तहत पूर्व केंद्रीय मंत्री को काले झंडे दिखाए गए हैं।

वहीं, बीरेंद्र सिंह ने कार्यक्रम के दौरान नए कृषि कानूनों को किसान के हित में करार दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे