लाइव न्यूज़ :

जींद : किसानों ने मनाया पगड़ी संभाल दिवस, 24 को मनाएंगे दमन दिवस

By भाषा | Updated: February 23, 2021 19:42 IST

Open in App

जींद,23 फरवरी केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ हरियाणा के जींद जिले में खटकड़ टोल पर धरना दे रहे किसानों ने आंदोलन के 60वें दिन ‘पगड़ी संभाल दिवस’ मनाया।

इस मौके पर अंग्रेजों के शासन में किसानों के हकों के लिए पगड़ी संभाल आंदोलन करने वाले भगत सिंह के चाचा अजीत सिंह की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया।

किसान संगठनों ने 24 फरवरी को दमन दिवस मनाने का आह्वान किया और उस दिन जींद के जिलाधीश के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा जाएगा।

भाकियू प्रधान आजाद पालवां ने कहा कि अंग्रेजों के समय जो किसान आंदोलन सरदार अजीत सिंह ने किया था वह काफी लंबा चला था, उसी तरह किसान भी इस अंदोलन को लंबे समय तक चलाने का मन बना चुके हैं।

उन्होंने कहा कि बुधवार को दमन विरोधी दिवस मनाते हुए जींद के जिलाधीश को ज्ञापन सौंपेंगे जिसमें किसानों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने एवं सरकार से दमनकारी नीतियों को छोड़ने सहित अन्य मांगे होंगी।

पालवां ने बताया कि 26 फरवरी को युवा जागरूक दिवस मनाया जाएगा जबकि 27 फरवरी को गुरु रविदास की जयंती एवं चंद्र शेखर आजाद का बलिदान दिवस मनाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू